By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पौड़ी : सतपुली-पौड़ी मार्ग पर यात्री वाहन पर मलबा गिरने की घटना में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > पौड़ी : सतपुली-पौड़ी मार्ग पर यात्री वाहन पर मलबा गिरने की घटना में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
उत्तराखंड

पौड़ी : सतपुली-पौड़ी मार्ग पर यात्री वाहन पर मलबा गिरने की घटना में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

Aarti Verma
Last updated: 2026/07/02 at 10:19 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

सतपुली-पौड़ी मार्ग पर यात्री वाहन पर मलबा गिरने की घटना में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

पौड़ी : 02 जुलाई 2026, को थाना सतपुली से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि सतपुली-पौड़ी मोटर मार्ग पर एक इनोवा यात्री वाहन के ऊपर अचानक मलबा एवं पत्थर गिर गया है। सूचना के अनुसार वाहन में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए थे।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सतपुली से सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचकर टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया तथा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

वाहन में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जो थैलीसैंण से दिल्ली जा रहे थे। इनमें संपत्ति देवी (68 वर्ष), दिलबर सिंह (46 वर्ष), ओजस नेगी (08 वर्ष), प्रशांत नेगी (13 वर्ष), करिश्मा नेगी (36 वर्ष) तथा वाहन चालक शामिल थे।

लगातार हो रही वर्षा एवं भूस्खलन की आशंका के बीच SDRF टीम द्वारा पूरी सतर्कता एवं दक्षता के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260702-WA0008-1.mp4

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने प्रदेशवासियों एवं यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार वर्षा एवं भूस्खलन की घटनाओं की संभावना बनी हुई है। ऐसे मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें तथा यात्रा के दौरान मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा SDRF को सूचना दें। आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।

You Might Also Like

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma July 2, 2026 July 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून लाल पुल बस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, एसडीएम सदर बने जांच अधिकारी
Next Article जापान, जर्मनी, सऊदी अरब और यूएई में रोजगार के अवसर, भाषा प्रशिक्षण से बढ़ रही युवाओं की वैश्विक पहचान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?