By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मोटे अनाज को दैनिक जीवन में शामिल करने का पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संकल्प…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मोटे अनाज को दैनिक जीवन में शामिल करने का पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संकल्प…
उत्तराखंड

मोटे अनाज को दैनिक जीवन में शामिल करने का पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संकल्प…

Aarti Verma
Last updated: 2025/02/09 at 4:55 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

“मिलेट मैन ऑफ इंडिया” डॉ. खादिर वली ने किया उत्तराखंड पुलिस को सम्बोधित

मोटे अनाज (मिलेट्स) के महत्व पर विचार-विमर्श

डॉ. खादिर वली ने साझा किए अपने अनुभव और शोध

मोटे अनाज को दैनिक जीवन में शामिल करने का पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संकल्प

देहरादून : आज 09 फरवरी, 2025 को अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें “मिलेट मैन ऑफ इंडिया” के रूप में विख्यात डॉ. खादर वली द्वारा मोटे अनाज (श्रीधान्य) को लेकर अपने अनुभव और विचार साझा किए। उन्होंने मिलेट्स के सेवन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन / अभिसूचना एवं सुरक्षा महोदय ने डॉ. खादिर वली को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा, “डॉ. खादिर वली मोटे अनाज को लेकर जो जनजागरूकता फैला रहे है वह न केवल राष्ट्र बल्कि पूरी मानव जाति के लिए लाभकारी हैं। प्रकृति द्वारा Millets के रूप में अत्यन्त पोषक तत्व मनुष्य को प्रदान किए गये हैं जिनके उत्पादन एवं उपयोग से हमारे पूर्वज लम्बा एवं स्वस्थ जीवन जीते थे, परन्तु कालन्तर में धान एवं गेंहू के अत्यधिक प्रयोग के साथ-साथ Fast Food एवं Processed खाद्य पदार्थों के प्रयोग से आम जनमानस की जीवन शैली में भी परिवर्तन होने लगा है जिसके कारण मनुष्य मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जैसी अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त हो रहा है तथा पूर्ण रूप से अस्पतालों पर निर्भर हो गया है।

आधुनिक जीवन शैली मे Millets का प्रयोग हमारे स्वास्थ्य को नई दिशा दे सकता है। इससे हमारी पारम्परिक खाद्य विरासत को संजोने के साथ-साथ स्वस्थ भविष्य की नीव डालने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जा सकती है। आइये हम प्रण लें कि आज से ही हम अपने दैनिक जीवन में Millets को सम्मिलित करेंगे।

डॉ. वली ने अपने संबोधन में कहा, “श्रीधान्य भारतीय संस्कृति और कृषि परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल हमारे शरीर को पोषण देता है, बल्कि बीमारियों को रोकने और स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी सहायक है। अगर आपका भोजन ठीक है तो दवाई की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन अगर भोजन खराब है तो दवा का कुछ असर नहीं होता है। ऐसे में अगर आप बीमारी से बचना चाहते हैं तो मिलेट्स यानी मोटे अनाज को अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए।” उन्होंने इस अवसर पर मोटे अनाजों को लेकर किए गए अपने शोध और उनके लाभों को विस्तार से समझाया। उन्होंने मिलेट्स के माध्यम से जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, जैसे मधुमेह, हृदय रोग, और मोटापे के समाधान पर भी जोर दिया।

वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड महोदय ने डॉ. खादिर अली को उनकी सेवाओं और योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के अंत में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलेट्स को अपने आहार का हिस्सा बनाने और इसे बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भूपेन्द्र कौर औलख, country Head , विश्व स्वास्थ्य संगठन, वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड, नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, कृष्ण कुमार वीके, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना, नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, निवेदिता कुकरेती, पुलिस उप महानिरीक्षक, फायर/ अपर सचिव गृह , मंजूनाथ टीसी, पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, प्रदीप कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना, कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma February 9, 2025 February 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article नेटबॉल में उत्तराखंड को एक सिल्वर और एक ब्रांउज मिला
Next Article बिग न्यूज़ : हरिद्वार पुलिस ने वारंटी गिरफ्तारी अभियान में 6 वारंटियों को किया गिरफ्तार…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?