By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: खुलेआम जाम गटक रहे पियक्कड़ों का दून पुलिस ने उतारा शुरूर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > खुलेआम जाम गटक रहे पियक्कड़ों का दून पुलिस ने उतारा शुरूर
उत्तराखंडक्राइम

खुलेआम जाम गटक रहे पियक्कड़ों का दून पुलिस ने उतारा शुरूर

Aarti Verma
Last updated: 2024/02/10 at 4:12 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

 

सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 20 पियक्कड़ों को दून पुलिस ने दबोचा

मालदेवता, सोडा सरोली, थानों रोड आदि क्षेत्रों में नदी में तथा सड़क किनारे खुले में शराब पीने व हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्यवाही

42 व्यक्तियों का किया चालान, वसूला 11,250/- रूपये का जुर्माना

9 वाहनों को MV Act में किया सीज़

सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार का अमर्यादित व्यवहार नहीं होगा बर्दाश्त, कार्रवाई रहेगी जारी :- SSP देहरादून

रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थान में शराब पीने, हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

उक्त निर्देशों के क्रम में आज थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में मालदेवता व सोडा सरोली थानो रोड में सड़क किनारे व सोंग नदी में सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने व उपद्रव करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु 2 पुलिस टीमें गठित की गई।

 

 

गठित पुलिस टीमो द्वारा मालदेवता व सोडा सरोली व थानों रोड मे सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट, होटल ढाबा व सोंग नदी व सड़क किनारे अभियान चलाकर कर प्रभावी चेकिंग की गई। चेकिंग दौरान सोंग नदी व सड़क किनारे खुले मे शराब पीने वाले व शराब पीकर हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये 20 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा 42 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट मे चालान कर उनसे 11,250/- रूपये जुर्माना वसूला गया।

साथ ही मौके से 9 वाहनों को MV Act में सीज़ किया गया। सभी व्यक्तियों द्वारा अपनी गलती स्वीकार की गई, जिन्हें भविष्य में दोबारा ऐसा करते हुए पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई। स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गई। अभियान लगातार जारी है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुंदन राम, थानाध्यक्ष रायपुर, वरिष्ठ उप निरीक्षक गुमान सिंह नेगी, उप निरीक्षक संजय रावत, चौकी प्रभारी मालदेवता, हेड कांस्टेबल अखिलेश, कांस्टेबल जमाल, कांस्टेबल प्रेम पवा, कांस्टेबल दिनेश, महिला कांस्टेबल शोभा हैं।

You Might Also Like

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा

. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Raipur
Aarti Verma February 10, 2024 February 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की शाखा ने अपनी मांगो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ को दिया ज्ञापन
Next Article एक बदमाश द्वारा लगातार पुलिस पर फायरिंग।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
उत्तराखंड October 9, 2026
युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 9, 2026
. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड October 8, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?