By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित समाधान, बढ़ने लगा जनमानस का विश्वास
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित समाधान, बढ़ने लगा जनमानस का विश्वास
उत्तराखंड

जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित समाधान, बढ़ने लगा जनमानस का विश्वास

Aarti Verma
Last updated: 2025/05/26 at 10:23 AM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित समाधान, बढ़ने लगा जनमानस का विश्वास।

जन सुनवाई में 113 शिकायत दर्ज, सीडीओ ने अधिकांश का मौके पर किया समाधान

विभागों को दिए निर्देश, जन समस्याओं का प्राथमिकता पर करें समाधान।

देहरादून। 26 मई, 2025

मुख्यमंत्री का संकल्प, सेवा और सुशासन एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच लोगों ने 113 शिकायतें रखी। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं का त्वरित समाधान और उनका समयबद्वता से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद को लेकर अधिकतर समस्याएं छाई रही। इसके अलावा सड़क, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, विद्युत, आर्थिक सहायता एवं अपने क्षेत्र से जुड़ी शिकायतों को भी जनता ने प्रमुखता से रखा।

दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक ने नवादा में स्थित उनकी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर उनके साथ मारमीट करने तथा हसनपुर तहसील विकासनगर निवासी रिटायर्ड सेना के अधिकारी ने भूमाफिया द्वारा उनकी निजी भूमि पर कब्जा किए जाने और धमकाने की शिकायत दर्ज की। जिस पर संबंधित एसडीएम को जांच के निर्देश दिए गए। वही पथरीबाग निवासी महिला ने अपने पडोसी पर एमडीडीए नक्शे से हटकर उनकी निजी भूमि पर अतिक्रमण करते हुए भवन निर्माण करने की शिकायत पर एमडीडीए को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम की भूमि पर न्यायालय में वाद विचाराधीन होने के बावजूद विपक्षियों द्वारा वादग्रस्त भूमि खुर्द-वुर्द किया जाने के शिकायत पर लोनिवि, नगर निगम एवं तहसील प्रशासन को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। चाय बागान श्रमिक संघ की ने चाय बागान उदियाबाग एवं गुडरीच विकासनगर के चाय को काटकर उसमें कृषि कार्य किए जाने की शिकायत पर एसडीएम विकासनगर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

चकराता-त्यूनी राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम डिमिच-चांजोई लोनिवि चकराता, पीएमजीएसवाई, लोनिवि कालसी द्वारा भूमि मुआवजा वितरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग पर संयुक्त टीम बनाकर अधिकारियों को जांच कर 15 दिनों के भीतर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ईस्ट होप टाउन ठाकुरपुर पंचायत ग्राम चायबाग में सोलर लाइट लगाने की मांग पर सीडीओ ने उरेडा विभाग को जिला प्लान में प्रस्ताव शामिल करने के निर्देश दिए। वाणी विहार वार्ड निवासियों ने सपेरे बस्ती के पास नालों के ऊपर बनी अवैध पुलियों को ध्वस्त करने की मांग रखी।

अजबपुर कला निवासी विधवा महिला ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। वही नेहरू ग्राम निवासी विधवा महिला ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनके पति की सड़क दुर्घटना अकाल मृत्यु होने पर उनके परिवार आर्थिक तंगी से गुजर बसर कर रहा है। विधवा महिला ने आर्थिक सहायता और रोजगार दिलाने की गुहार लगाई। जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम बेगी चकराता निवासी शिवराम ने कृषि विभाग के माध्यम से बहुउद्देशीय टैंक स्वीकृत करने की मांग रखी। ग्राम म्यूंडा, चकराता में नहर निर्माण की निष्पक्ष जांच की मांग पर डीडीओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दैवीय आपदा में क्षतिग्रसत नहर/गूल की मरम्मत हेतु जिला अपदा प्रबंधन अधिकारी को आपदा मद में प्रकरण प्रस्तुत करने को कहा गया। तपोवन रोड, लाडपुर रोड पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेत लगाने हेतु लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निरीक्षण कर वांछित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एसडीएम अपूर्वा, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, डीएसडब्ल्यूओ दीपांकर घिल्डियाल, सीवीओ विद्याधर कापडी सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma May 26, 2025 May 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री महाराज ने दी शुभकामनाएं
Next Article कोविड-19 अलर्ट: उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सतर्क, स्वास्थ्य सचिव ने दिए हर स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?