भाजपा विकास के दम पर 2027 में फिर रचेगी जीत की हैट्रिक – पवन सैनी
रानीपोखरी में अरुण शर्मा से शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों का किया सम्मान
डोईवाला – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सहसंयोजक (व्यावसायिक प्रकोष्ठ) पवन सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर जीत की हैट्रिक रचेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
गुरुवार को रानीपोखरी में भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के गढ़वाल सहसंयोजक अरुण शर्मा के कार्यालय में शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा हुई। साथ ही सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
पवन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश और देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हैं। कार्यक्रम में समर्पित कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
बैठक में पवन सैनी, अरुण शर्मा, संदीप भट्ट, सुनील यादव, संजय असवाल, पूरण सिंह पुंडीर, सूरज रावत, सुमित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


