दिल्ली में निशंक के आवास पर भाजपा सांसदों का रणनीति मंथन
मानसून सत्र के दौरान उत्तराखंड के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा।
डोईवाला – संसद के मानसून सत्र के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के नई दिल्ली स्थित आवास पर भाजपा सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, नरेश बंसल, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी तथा नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया।
बैठक में उत्तराखंड के विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की आवाज संसद तक पहुंचाने के साथ योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना भी है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन पर बल दिया,
अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में सभी नेताओं ने उत्तराखंड के विकास और जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
फ


