By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हत्याकांड में शामिल 06 आरोपियों को रुद्रपुर पुलिस त्वरित कार्यवाही कर दबोचा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > हत्याकांड में शामिल 06 आरोपियों को रुद्रपुर पुलिस त्वरित कार्यवाही कर दबोचा
उत्तराखंडक्राइम

हत्याकांड में शामिल 06 आरोपियों को रुद्रपुर पुलिस त्वरित कार्यवाही कर दबोचा

Aarti Verma
Last updated: 2025/04/29 at 10:53 AM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में रुद्रपुर क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का हुआ खुलासा।

हत्याकांड में शामिल 06 आरोपियों को रुद्रपुर पुलिस त्वरित कार्यवाही कर दबोचा

जमीनी विवाद के चलते दिया गया घटना को अंजाम

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ऊधमसिंहनगर द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर मामले के खुलासे हेतु दिए थे निर्देश

पुलिस टीमों द्वारा मैनुअल सर्विलांस तथा सीसीटीवी अवलोकन के जरिए पकड़े गए आरोपी

देहरादून : 28/4/2025 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि गल्ला मंडी में झगड़े में दो व्यक्तियों को गोली लग गई है। उक्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा तत्काल फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया। उक्त घटना में वादी मुकदमा सुरेन्द्र सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी ईश्वर कालोनी रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर की तहरीर बावत अवधेश कुमार सलूजा व दिनेश कुमार सलूजा पुत्र सुन्दर दास सलूजा निवासी माडल कालोनी रुद्रपुर व इनके साथियों द्वारा JCB मशीन से उनकी गल्ला मण्डी स्थित दुकान में तोड फोड करने की सूचना प्राप्त होने पर उनके द्वारा दुकान तोडने से मना करने पर अवधेश सलूजा एंव उसके भाई दिनेस सलूजा एंव इनके साथियों द्वारा गोली चला देने तथा वादी मुकदमा के पिता गुरमेज सिंह व भाई मनप्रीत सिंह की मृत्यु हो जाने के संबंध में कोतवाली रुद्रपुर पर मुकदमा एफआईआर संख्या 199-2025 धारा- 103(1),109,351(2),191(2),191(3),190 BNS पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर डबल मर्डर की गंभीरता का तत्काल संज्ञान लेते हुये अभियोग के तत्काल खुलासे के निर्देश दिये। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर के निर्देशन एंव सीओ रुद्रपुर के पर्येवेक्षण में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया।

दौराने विवेचना एंव प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर ये पाया गया कि अभियुक्त अवधेश सलूजा द्वारा करीब पांच साल पहले अपनी दुकान को वादी मुकदमा के पिता गुरमेज सिंह को किराये पर दिया था। अवधेश सलूजा द्वारा उक्त दुकान पर लोन लिया गया था अवधेश द्वारा उसकी किस्त पूरी न कर पाने के कारण बैंक द्वारा उक्त दुकान को नीलाम किया गया जिसे मृतक परिवार द्वारा खरीदा गया जिससे अभियुक्त अवधेश सलूजा व उसके भाई मृतक परिवार से दुश्मनी मानने लगे। पूर्व में अभियुक्त अवधेश सलूजा एंव उसके भाईयों द्वारा मृतक गुरमेज के परिवार को दुकान खाली करने को लेकर धमकी दी गई थी।

उक्त दुकान को कब्जा करने की नीयत से अभियुक्त अवधेश सलूजा द्वारा अपने अन्य भाईयों के साथ मिलकर तथा क्षेत्रीय बदमाशों के साथ मिलकर षडयंत्र कर दुकान पर कब्जा करने की नीयत से घटना की दिनांक को रात्रि में जेसीबी एंव मजदूरों की व्यवस्था कर दुकान को तोड़ने का प्रयास किया गया कि सूचना पर मृतक एंव वादी मुकदमा तथा वादी मुकदमा का मृतक भाई मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्तगणों को दुकान तोड़ने से रोकने का प्रयास किया गया जिस पर बढ़े विवाद में अभियुक्तगणों द्वारा वादी पक्ष पर फायरिंग कर दी जिसमें वादी मुकदमा के पिता गुरमेज सिंह एंव भाई मनप्रीत सिंह की मृत्यु हो गई।

https://newsweight24x7.com/wp-content/uploads/2025/04/VID-20250429-WA0028.mp4

गठित टीम द्वारा सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों एंव मुखबिर की सूचना के आधार पर हत्या में शामिल मुख्य अभियुक्त अवधेश कुमार एंव उसके भाई दिनेश कुमार सहित हत्या में शामिल अभियुक्त विशाल आनंद को तथा घटना की साजिश में शामिल अभियुक्त हेमन्त सलूजा, हरीश सलूजा, चरनजीत सलूजा को गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्त अवधेश कुमार से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है। उक्त अभियोग में कुछ अन्य अभियुक्तों के नाम भी प्रकाश में आये है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- अवधेश सलूजा पुत्र स्व0 सुंदरदास सलूजा निवासी गल्ला मंडी रुद्रपुर हाल निवासी लखनउ उत्तर प्रदेश
2- दिनेश सलूजा पुत्र स्व0 सुंदरदास सलूजा निवासी माडल कालोनी थाना रुद्रपुर
3- हेमन्त सलूजा पुत्र उपरोक्त निवासी गल्ला मंडी थाना रुद्रपुर
4- चरनजीत सलूजा पुत्र उपरोक्त निवासी माडल कालोनी रुद्रपुर
5- हरीश सलूजा पुत्र उपरोक्त निवासी गल्ला मंडी रुद्रपुर
6- विशाल आनंद पुत्र आनंद कुमार निवासी विलासपुर हाल एलायंस कालोनी रुद्रपुर

आपराधिक इतिहास- अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

बरामदा माल-
1- घटना में प्रयुक्त एक अदद पिस्टल 32 बोर

वांछित अभियुक्त-
1- पांच अज्ञात अभियुक्त

You Might Also Like

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Ssp manikant Mishra
Aarti Verma April 29, 2025 April 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article विधिपूर्वक पूजा पाठ कर किया प्रस्तावित थाना सिड़कुल भवन का शिलान्यास
Next Article एस0एस0पी0 देहरादून ने अवैध खनन तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्व सख्त कार्यवाही के दिये थे निर्देश,
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड November 1, 2026
चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
breaking November 1, 2026
चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंड क्राइम November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?