By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: SSP मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > SSP मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंडक्राइम

SSP मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

Aarti Verma
Last updated: 2026/02/12 at 11:56 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

लोहरी की रात शराब व नशे के दौरान हुए विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी हत्या

 

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, मुकदमे में धारा 239 बीएनएस की बढ़ोतरी

 

घटना का संक्षिप्त विवरण

 

16-01-2026 को थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत फाजिलपुर मैहरोला, गिल रिसोर्ट, रामपुर रोड, रुद्रपुर में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई गई।

 

मृतक की पहचान मलखान सिंह पुत्र स्व0 भीम सैन, निवासी वार्ड संख्या 25, प्रीत विहार, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पत्थर से सिर कुचलकर हत्या किया जाना प्रकाश में आया।

 

विधिक कार्यवाही

 

शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक की पत्नी कोशल्या देवी पत्नी मलखान सिंह, निवासी रम्पुरा वार्ड संख्या 22, थाना रुद्रपुर, की तहरीर के आधार पर एफ0आई0आर0 संख्या 24/2026, धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात, दिनांक 17-01-2026 को पंजीकृत की गई।

 

आरोपियों की गिरफ्तारी

 

विवेचना के दौरान वीरपाल एवं अमित की संदिग्धता प्रकाश में आई। आज दिनांक 18-01-2026 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रीत विहार शनि मंदिर के पास, रम्पुरा से निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

 

अमित कोली उर्फ अमिताभ पुत्र स्व0 कुन्दन लाल, निवासी वार्ड संख्या 22, रम्पुरा, थाना रुद्रपुर, उम्र लगभग 31 वर्ष

 

वीरपाल पुत्र नानकराम, निवासी वार्ड संख्या 22, रम्पुरा, गुरुद्वारा रोड, रुद्रपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष* दोनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या UK-06AY-9907 सहित गिरफ्तार किया गया। अभियोग में धारा 239 बीएनएस की वृद्धि की गई।

 

अभियुक्तों का कथन

 

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि लोहरी के दिन शराब व नशे के दौरान आपसी विवाद हो गया था। इसी दौरान वीरपाल द्वारा मृतक मलखान सिंह के साथ मारपीट कर डंडे एवं पत्थर से सिर पर वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद दोनों अभियुक्त मौके से फरार होकर अपने-अपने घर चले गए थे।

You Might Also Like

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

Aarti Verma February 12, 2026 January 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article चारधाम यात्रा 2026ः तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
Next Article जन जन की सरकार, जन जन के द्वार ..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?