By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: संजय कन्नौजिया ने बढ़ाया महिला कलाकारों का हौसला, भव्य समारोह के साथ संपन्न हुई महिला रामलीला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > संजय कन्नौजिया ने बढ़ाया महिला कलाकारों का हौसला, भव्य समारोह के साथ संपन्न हुई महिला रामलीला
उत्तराखंड

संजय कन्नौजिया ने बढ़ाया महिला कलाकारों का हौसला, भव्य समारोह के साथ संपन्न हुई महिला रामलीला

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/20 at 9:48 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
Oplus_16908288
SHARE

देहरादून।

आदि शक्ति महिला रामलीला समिति द्वारा आयोजित तृतीय महिला रामलीला मंचन का समापन समारोह भव्यता, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ संपन्न हुआ।

समापन अवसर पर दर्शकों का भारी जनसैलाब उमड़ा, जिसने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत रामलीला ने क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया और भारतीय संस्कृति, परंपरा तथा महिला सशक्तिकरण की शानदार मिसाल पेश की।

संजय कन्नौजिया के संयोजन में आयोजित इस रामलीला मंचन ने शुरुआत से ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनाए रखा। रामलीला में महिला कलाकारों ने विभिन्न पात्रों का सजीव अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। आयोजन के समापन अवसर पर भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की सफलता पर मुहर लगा दी।

इस अवसर पर संजय कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। महिलाओं द्वारा रामलीला का मंचन करना गर्व की बात है, क्योंकि इससे महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और समाज में उनकी मजबूत भूमिका सामने आती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी आने वाली पीढ़ियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, संस्कारों और मर्यादा से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों, कलाकारों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और उत्साह से यह आयोजन बेहद सफल रहा।

समापन समारोह के अवसर पर रामलीला में अपनी प्रतिभा और मेहनत से शानदार मंचन करने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया तथा उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कलाकारों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

आदि शक्ति महिला रामलीला समिति की अध्यक्ष एवं निर्देशिका लक्ष्मी मलासी तथा समिति के सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

इस भव्य आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि महिला शक्ति, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सहभागिता का भी सशक्त संदेश दिया।

You Might Also Like

आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 57 युवा आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए हुए प्रशिक्षित

मुख्यमंत्री ने 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री

दिल्ली की कंपनियों से मिले 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर के ऑर्डर, पहाड़ी उत्पादों की बढ़ी मांग

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण अभियान जारी…

Aarti Verma November 20, 2026 November 20, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 57 युवा आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए हुए प्रशिक्षित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 57 युवा आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए हुए प्रशिक्षित
उत्तराखंड November 19, 2026
मुख्यमंत्री ने 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखंड November 19, 2026
सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 19, 2026
दिल्ली की कंपनियों से मिले 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर के ऑर्डर, पहाड़ी उत्पादों की बढ़ी मांग
उत्तराखंड November 18, 2026
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण अभियान जारी…
उत्तराखंड November 18, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?