रिपोर्टर : आरती वर्मा,
रानी पोखरी
बद्री-केदार धाम में दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए बनेगी अलग लाइन
यात्रा सीजन के दौरान बद्री केदार मंदिर जाने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मिलेगी अलग से लाइन की सुविधा
श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय निर्णय लिया गया जिसके अंतर्गत बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में अलग लाइन की व्यवस्था लागू करने का प्रावधान पारित किया गया।
शुक्रवार को युवा मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता ऋषिकेश स्थित हेमंत द्विवेदी जी के कार्यालय पर उनसे मिले और उन्होंने इस निर्णय का आभार जताया।
जिला महामंत्री अरविंद सिंह नेगी ने कहा कि यात्रा सीजन में सबसे ज्यादा समस्या बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को उठानी पड़ती है। यात्रा के दौरान उनके लिए अलग से लाइन की व्यवस्था किए जाने के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान किए जाने की व्यवस्था की गई है। जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। आभार जताने वालों में प्रदेश सहसंयोजक युवा मोर्चा अमन कुकरेती, मंडल अध्यक्ष राहुल बड़ोनी, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौतम वर्मा, देव कुमार,मंडल महामंत्री विवेक भारती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


