By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून में विशेष शिविर: सफाई कर्मियों और वंचितों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा, 300 से अधिक लोगों को मिला लाभ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून में विशेष शिविर: सफाई कर्मियों और वंचितों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा, 300 से अधिक लोगों को मिला लाभ
उत्तराखंड

देहरादून में विशेष शिविर: सफाई कर्मियों और वंचितों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा, 300 से अधिक लोगों को मिला लाभ

Aarti Verma
Last updated: 2026/06/24 at 12:53 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

सफाई कर्मियों और वंचितों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए देहरादून में विशेष शिविर

कैंट विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण, 95 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और 300 से अधिक को मिला पेंशन-ऋण योजनाओं का लाभ

देहरादून : 24 जून 2026,
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में आज पटेल नगर स्थित संजय कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर परिसर में एक विशेष कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित करना था। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर मौके पर ही आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया और पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाओं का वितरण
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पहुँचने वाले 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जाँच के बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियां भी वितरित की गईं।

पेंशन, ऋण और महिला कल्याण पर विशेष जोर
समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न पेंशन और ऋण योजनाओं के अंतर्गत 300 से अधिक लाभार्थियों को न केवल विस्तृत जानकारी दी गई, बल्कि मौके पर ही उनके आवेदन पत्र भी भरवाए गए। इसके अतिरिक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण व पोषण के उद्देश्य से 2 महालक्ष्मी किट, 5 किशोरी किट और 2 गोद भराई किट का वितरण किया गया।

बुजुर्गों को मिले सहायक उपकरण
शिविर के मुख्य आकर्षण के रूप में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (।स्प्डब्व्) के सौजन्य से 45 वृद्धजनों को 130 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने अपने कर-कमलों से बुजुर्गों को ये उपकरण सौंपे।

कैंट विधायक सविता कूपर ने कहा कि ‘‘समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर अत्यंत सराहनीय है। इसके माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे पात्र लाभार्थियों एवं वंचित वर्ग के लोगों तक शासन की योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच रहा है। जनहित के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखा जाना चाहिए।’’

शिविर में सहायक प्रबंधक दिगंबर सजवाण, क्षेत्रीय पार्षद डोली रानी मोहन, विशाल बिरला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm Dr ashish Chauhan
Aarti Verma June 24, 2026 June 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी खबर : मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए भी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश
Next Article संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी, राकेश बेदी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?