By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: SSP हरिद्वार द्वारा नाराज़गी व्यक्त करते हुए मामले की पुनः जांच को आदेशित किया गया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > SSP हरिद्वार द्वारा नाराज़गी व्यक्त करते हुए मामले की पुनः जांच को आदेशित किया गया
उत्तराखंडक्राइम

SSP हरिद्वार द्वारा नाराज़गी व्यक्त करते हुए मामले की पुनः जांच को आदेशित किया गया

Aarti Verma
Last updated: 2025/12/23 at 4:29 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

रानीपुर पुलिस ने सुलझाया लैब टैक्नीशियन की हत्या का राज

लगभग एक वर्ष पूर्व जनवरी में हुई थी गोली मारकर हत्या

प्रारंभिक जाँच में हाथ नहीं आ रही थी कोई भी संदिग्ध कड़ी

SSP हरिद्वार द्वारा नाराज़गी व्यक्त करते हुए मामले की पुनः जांच को आदेशित किया गया

केस को सुलझाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल व CIU की टीम लगायी गई

जाँच में संदिग्ध स्कूटी आयी घेरे में, सुलझी गुत्थी

अभिमन्यु नाम के हैं होम गार्ड का नाम प्रकाश में आया

होमगार्ड ने ही रची थी मर्डर की साज़िश चलती मोटरसाइकिल से दिया था अंजाम

कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत 18.01.2025 को ग्राम गढ़मीरपुर में लैब टैक्नीशियन वसीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उक्त प्रकरण में SSP हरिद्वार द्वारा नाराज़गी व्यक्त की गई तथा प्रभारी निरीक्षक को मामले की पुनः गहन विवेचना को आदेशित किया गया। हरिद्वार पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण को एक चैलेंज के रूप में लेते हुए कार्य किया गया व सी0आई0यू0 हरिद्वार की सहायता से दोबारा सीसीटीवी फुटेज एवं डिजिटल साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण कर विभिन्न व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

जांच के दौरान एक ग्रे रंग की जुपिटर स्कूटी संख्या UK 08 AQ 2050 का संदिग्ध के रूप में सामने आना पाया गया। उक्त स्कूटी की तलाश के दौरान 22.12.2025 की रात्रि में रेग्यूलेटर पुलिस सुमननगर से चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को उक्त स्कूटी सहित हिरासत में लिया गया।

हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम अभिमन्यु पुत्र अर्जुन सिंह, निवासी ग्राम सकौती, पोस्ट गुरुकुल नारसन, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र 32 वर्ष है।

हिरासत में लिए गए संदिग्ध ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2015 में होमगार्ड में भर्ती हुआ था। वर्ष 2024 में उसकी दोस्ती होमगार्ड महिला से हुई। व्यक्ति को ज्ञात हुआ कि महिला की पूर्व में मृतक वसीम से दोस्ती थी तथा उसके मोबाइल में वसीम के साथ फोटो एवं मैसेज मौजूद थे।

मृतक द्वारा महिला को लगातार कॉल व मैसेज कर परेशान व प्रताड़ित किए जाने से व्यक्ति के मन में आक्रोश उत्पन्न हुआ और उसने वसीम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से वसीम की जानकारी एकत्रित की तथा उसकी दिनचर्या की रेकी की। 17.01.2025 की सायं, आरोपी ने महिला की स्कूटी को चौकी बाजार बहादराबाद से दूसरी चाबी द्वारा खोलकर मृतक की मोटरसाइकिल का पीछा किया।

ग्राम गढ़ के पास अवसर पाकर आरोपी ने चलती मोटरसाइकिल पर वसीम को देशी तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ग्रे रंग की जुपिटर स्कूटी संख्या UK 08 AQ 2050 को कब्जे में लिया गया। आरोपी की निशांदेही पर धनौरी तेली वाला रोड, करवला स्थित जंगल से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नाम पता आरोपित:-
अभिमन्यु पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम सकौती, पोस्ट गुरुकुल नारसन थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार (उम्र 32 वर्ष)

You Might Also Like

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Ssp manikant Mishra
Aarti Verma December 23, 2025 December 23, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने मुख्यसेवक के स्टाल पर बैठकर सुनी जनसमस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश…
Next Article उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: सेब किसानों को 51 रुपये किलो, कलाकारों को 6 हजार भत्ता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंड क्राइम October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?