By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख…
उत्तराखंडक्राइम

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख…

Aarti Verma
Last updated: 2025/04/04 at 9:06 AM
Aarti Verma
Share
9 Min Read
SHARE

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख

सितारगंज थाना क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का हुआ खुलासा

एसएसपी के सख्त निर्देशानुसार सितारगंज पुलिस द्वारा डकैती करने वाले 02 शातिर डकैतों को किया गया गिरफ्तार

डकैती के 26 लाख रूपये किये गए बरामद

एसएसपी द्वारा घटना का खुलासा करने पर पुलिस टीम हेतु 10000 रुपए के ईनाम की घोषणा की गई

उत्तराखंड।

29.03.2025 को वादी मुकदमा मोहित चौबे पुत्र पूरन चन्द्र चोबे निवासी ग्राम जग्गी बंगर थाना लालकुआ जिला नैनीताल में उपस्थित थाना आकर लिखित तहरीर दी की किरन कौर उर्फ बबली नाम की महिला मेरे संपर्क में लगभग 3 माह से आई और वो मुझे लगातार कहती थी कि हमें सोना मिला है आप खरीद लो और मैं तीन माह से उक्त महिला को टालता रहा किन्तु उसने मेरा पीछा नहीं छोड़ा। वो मेरा ब्रेनवास करती रही और फिर मैं उसके झाँसे में फस गया और 26-03-2025 को मैं और मेरा साथी संदीप शर्मा दिन के लगभग 2:30 बजे किरन कौर उर्फ बबली के बताये घर ग्राम रसोइयापुर पहुंचे वहाँ पर किरन कौर उर्फ बबली निवासी सैदौरा, लखविन्दर उर्फ लक्खा निवासी ग्राम रसोईयापुर, सतनाम उर्फ पप्पू निवासी रसोईयापुर, महेन्द्र उर्फ धमेन्द्र निवासी सलमता नानकमत्ता, गुरमेल सिंह निवासी कैथुलिया नानकमत्ता, बलवीर सिंह उर्फ वीरू निवासी कैधुलिया नानकमत्ता, सुखविन्दर कौर निवासी कैधुलिया नानकमत्ता राजू रस्तोगी उर्फ कृष्णा सुनार नानकमत्ता, देबू निवासी बनगांव खटीमा आदि मौजूद मिले थे। जब मैंने इन लोगों से सोने का सैंपल मांगा और उसे चैक कराने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि पहले पैसे दिखाओं तो मैंने कहा हम पैसा कल लेकर आयेगें तो उन्होंने फिर मुझे सोने का सिक्का दिखाया और जिसे वहाँ पर पहले से उपस्थित राजू रस्तोगी सुनार ने सोने के सिक्के में से एक टुकडा काट कर चैक किया तो राजू रस्तोगी सुनार ने कहा यह चौबीस कैरेट सोना है। जिस पर मैने एक टुकडा उसमें से ले लिया और वहाँ से हम यह कहकर निकल कर आये कि हम भी अपने सुनार से सोना चेक करवायेगें और हम कल आयेगें। फिर मुकदमा वादी द्वारा अपने सोनार से उक्त सोने के टुकडे की जाँच करवाई तो उसके द्वारा भी सोने के टुकडे को 24 कैरेट का होना बताया। 27-3-2025 को लगभग 11:45 बजे दिन में मुकदमा वादी व उसका साथी संदीप शर्मा सोने का सौदा करने के लिए सितारगंज पहुँचे और सितारगंज में ग्राम रसोईयापुर मोड के समीप खड़े राजू रस्तोगी को अपनी गाड़ी में बैठा कर लगभग 1:30 पीएम पर ग्राम रसोईयापुर किरन कौर उर्फ बबली द्वारा बताये गये घर पर पहुँचे और मुकदमा वादी के पास एक नीले रंग के बैग में 70,00000/- (सत्तार लाख रू०) थे जो कि मुकदमा वादी द्वारा अपनी दो सरकारी देशी शराब के दुकानों के पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 को जमा किये गये अधिभार की प्रतिभूति धनराशि थी जो वापस प्राप्त हुई थी।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2025/04/VID-20250404-WA0022.mp4

जब मुकदमा वादी घर मे पहुंचा तो वहा पर किरन कौर उर्फ बबली, सुखविंदर कौर, लखबिन्दर सिंह उर्फ लक्खा,, बलवीर सिंह उर्फ वीरू और एक दो अन्य लोग और थे जब मेरे द्वारा किरन कौर से सोना लाने के लिए कहा तो उसने कहा कि सोना आ रहा है लगभग 10 से 15 मिनट के बाद एक बिना नम्बर की सफेद स्वीप्ट डिजायर कार आई जिस में महेन्द्र उर्फ धमेन्द्र, बलवीर सिंह, गुरमेल सिंह तथा देवराज लाठी डण्डे लेकर घर में घुसे तथा मुझे धमकाने लगे उसके व उसके साथी के साथ लाठी डण्डो से मारपीट शूरू कर दी जिसे वादी एवं उसका साथी घायल हो गये तो लखविन्दर उर्फ लक्खा, बलवीर सिंह उर्फ वीरू, महेन्द्र उर्फ धमेन्द्र, बलवीर, गुरमेल, देवराज, ने हमे लाठी डण्डो से पीटकर हमारे पास रखा रूपये से भरे बैग को लूट कर भागने लगे और उक्त सभी लोगों ने बैग को लखविन्दर उर्फ लक्खा को देकर किरन कौर उर्फ बबली, सुखविन्दर कौर, राजू रस्तोगी सुनार, महेन्द्र उर्फ धमेन्द्र, बलवीर, गुरमेल, देवराज बिना नम्बर की सफेद स्वीट डिजायर कार में बैठ मौके से भाग गये तथा अन्य लोग भी मौके से भाग गए दाखिला तहरीर के आधार रक कोतवाली सितारगंज में FIR NO-87/2025 धारा-310(2)/317(3)/3(5)/318(4)/61(2)(1) BNS बनाम

(1)-महेन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र दर्शन सिंह उर्फ घाटिया, निवासी सलमता थाना नानकमत्ता जनपद ऊधम सिंह नगर , (2)- किरन कौर उर्फ बबली पत्नी सतीश पुत्री स्व0 गुरमीत सिंह मूल निवासी सरौंजा, थाना नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर हाल निवासी सैदोरा थाना पुलभट्टा जनपद ऊधम सिंह नगर (3)- लखविन्दर उर्फ लक्खा पुत्र सतनाम उर्फ पप्पू निवासी रसोईयापुर थाना सितारगंज जनपद ऊधम सिंह नगर (4)- सतनाम उर्फ पप्पू पुत्र गौमा सिंह निवासी रसोईयापुर थाना सितारगंज जनपद ऊधम सिंह नगर (5)- गुरमेल सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी कैथुलिया थाना नानकमत्ता जनपद ऊधम सिंह नगर (6) बलवीर सिंह उर्फ वीरू पुत्र स्व0 गुरमेज सिंह निवासी कैथुलिया थाना नानकमत्ता जनपद ऊधम सिंह नगर (7) सुखविन्दर कौर पत्नी बलवीर सिंह उर्फ वीरू, निवासी कैथुलिया थाना नानकमत्ता जनपद ऊधम सिंह नगर (8) राजू रस्तोगी उर्फ कृष्णा सुनार पुत्र मदन निवासी नानकमत्ता जनपद ऊधम सिंह नगर पंजीकृत किया गया ।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2025/04/VID-20250404-WA0021.mp4

बेखौफ लुटेरों द्वारा वादी को सस्ते में सोना खरीदने की बात करकर उसे छल से मौके पर बूलाकर वादी व उसके साथी के साथ मारपीट कर उनके पास मौजूद 70 लाख रूपये की लूट की गयी । मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण हेतु थाना स्तर से टीमें गठित की गयी । गठित टीमों द्वारा घटना के अनावरण हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार उनके घरों व सम्भावित स्थानो पर दबिशै दी गयी ।

अभियुक्तगण गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने-अपने घरों से फरार चल रहे थे । अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयारत होकर दबिशै दी गयी तथा इसी क्रम में 03.04.2025 को मुखबिर की सूचना पर घटना में संलिप्त नामजद 1- बलबीर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी देशी भुड़िया कोतवाली खटीमा उधमसिंह नगर उम्र 40 वर्ष, 2- लखविन्दर उर्फ लक्खा पुत्र सतनाम उर्फ पप्पू निवासी ग्राम रसोईयापुर थाना कोतवाली सितारगंज उधमसिंह नगर उम्र 27 वर्ष को धानचौडा से आगे बिलहैरा पुलिया के पास सरकडा सितारगंज से गिरफ्तार कर अभियुक्त बलबीर से लूट के 05 लाख 50 हजार रूपये तथा अभियुक्त लखविन्दर उर्फ लक्खा के कब्जे से 20 लाख 50 हजार रूपये बरामद किये गये । पूछताछ से नामजद सभी के योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देना पाया गया जिस कारण मुकदमावाला में धारा-3(5) BNS की बढोत्तरी तथा बरामदगी के आधार पर धारा-317(3) BNS भादवि की बढोत्तरी कर अभियुक्तगण को धारा-310(2)/317(3)/3(5)/ 318(4)/61(2)(ए) BNS में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण की आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त
1 बलबीर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी देशी भुड़िया कोतवाली खटीमा उधमसिंह नगर उम्र 40 वर्ष,
2 लखविन्दर उर्फ लक्खा पुत्र सतनाम उर्फ पप्पू निवासी ग्राम रसोईयापुर थाना कोतवाली सितारगंज उधमसिंह नगर उम्र 27 वर्ष

बरामदगी
1- 05 लाख 50 हजार रूपये अभियुक्त बलबीर सिंह के कब्जे से बरामद
2- 20 लाख 50 हजार रूपये अभियुक्त लखविन्दर सिंह उर्फ लक्खा से बरामद

पुलिस टीम पुलिस टीम
1-निरीक्षक नरेश चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर
2- व0उ0नि0 विक्रम सिंह धामी कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर–विवेचक
3-उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी सरकडा कोतवाली सितारगज उधमसिंहनगर ।
4-उ0नि0 राकेश सिंह रौकली कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर
5-उ0नि0 कैलाश देव कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर ।
6- उ0नि0 ललित चौधरी कोताली सितारगंज उधम सिंहनगर
7- उ0नि0 इन्दर सिंह ढैला कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर ।
8- कानि 169 किरन कुमार मेहतका कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर ।
9-कानि 453 चन्द्र प्रकाश कोतवाली सितारंगज उधमसिंहनगर
10-का0 441 अशोक बोरा कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर
11- कानि 787 विनीत कुमार कोतवाली सितारगंजउधमसिंहनगर।

You Might Also Like

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Ssp manikant Mishra
Aarti Verma April 4, 2025 April 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article घटती छात्रसंख्या को जांच समिति गठित, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट
Next Article कुछ लोगों की निजी जागीर बनकर रह गया था वक्फ बोर्ड: महाराज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड November 1, 2026
चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
breaking November 1, 2026
चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंड क्राइम November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?