By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंडक्राइम

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

Aarti Verma
Last updated: 2026/10/31 at 2:42 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून में ₹84.70 लाख की साइबर धोखाधड़ी का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

देहरादून : उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹84 लाख 70 हजार की साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यासीन युसूफ मनेर (45 वर्ष), निवासी मिरज, जिला सांगली, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। आरोपी देहरादून साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखंड के निर्देश पर साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में दर्ज मुकदमा संख्या 75/2024 की विवेचना के दौरान आरोपी यासीन युसूफ मनेर का नाम सामने आया था। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 61(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(D) के तहत दर्ज है।

जांच में सामने आया कि सितंबर 2024 में शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी से संबंधित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रथम लेयर के बैंक खाते में ₹29 लाख 50 हजार की धनराशि ट्रांसफर की गई थी। इस मामले में कुल साइबर धोखाधड़ी की धनराशि ₹84 लाख 70 हजार बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में दर्ज एक अन्य मुकदमा संख्या 71/2024 में भी वांछित था। उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत नोटिस भेजे गए थे, लेकिन नोटिस की जानकारी मिलने के बावजूद वह विवेचना में शामिल नहीं हुआ और न ही पुलिस के समक्ष उपस्थित हुआ।

इसके बाद एसटीएफ की साइबर टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र के जिला सांगली में दबिश दी। स्थानीय स्तर पर सुरागरसी-पतारसी के बाद पुलिस ने 26 अक्टूबर 2026 को यासीन युसूफ मनेर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से साइबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया।

एसटीएफ की साइबर टीम में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई को निरीक्षक विजय भारती, उपनिरीक्षक रमन बिष्ट और अपर उपनिरीक्षक गोपाल बिष्ट की टीम ने अंजाम दिया।

एसटीएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। समय पर शिकायत करने से ठगी की धनराशि को संबंधित खातों में फ्रीज कराने की संभावना बढ़ जाती है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

TAGGED: Crime News, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma October 31, 2026 October 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?