By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: 7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम,
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > 7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम,
उत्तराखंड

7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम,

Aarti Verma
Last updated: 2026/07/04 at 1:26 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम,

देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम ने जारी की अंतिम अपील

देहरादून : 4 जुलाई, 2026,
मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 07 जुलाई 2026 तक गणना प्रपत्र जमा करना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिले के ऐसे सभी पात्र नागरिकों से तत्काल अपने बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में पंजीकृत 13.76 लाख मतदाताओं में से 11.86 लाख से अधिक मतदाता अपना गणना प्रपत्र जमा कर चुके हैं और इनमें 99.98 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है। हालांकि अभी भी 1,90,588 मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गणना प्रपत्र जमा करना प्रत्येक पात्र मतदाता के लिए आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जो नागरिक दिन के समय घर पर उपलब्ध नहीं रहते, वे ईसीआईनेट एप या ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा का उपयोग कर अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं और समय पर अपना गणना प्रपत्र जमा कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड के मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना अथवा अपने माता-पिता या दादा-दादी का नाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर खोज सकते हैं। अन्य राज्यों के मतदाता निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अंतिम एसआईआर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

जिलाधिकारी ने पुनः अपील करते हुए कहा कि गणना प्रपत्र भरने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई है। अब मात्र तीन दिवस शेष है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते अपना गणना प्रपत्र जमा कर लोकतांत्रिक अधिकार को सुरक्षित रखें।

 

You Might Also Like

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm Dr ashish Chauhan
Aarti Verma July 4, 2026 July 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’
Next Article भीमताल के समीप खाई में गिरे डम्पर चालक का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?