By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में औचक निरीक्षण, डॉ. सुनीता टम्टा ने दिए आवश्यक निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में औचक निरीक्षण, डॉ. सुनीता टम्टा ने दिए आवश्यक निर्देश
उत्तराखंडस्वास्थ्य

कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में औचक निरीक्षण, डॉ. सुनीता टम्टा ने दिए आवश्यक निर्देश

Aarti Verma
Last updated: 2025/08/18 at 10:35 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

dehradun : आज 18.08.2025 को डा० सुनीता टम्टा, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड देहरादून के द्वारा जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय देहरादून के निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे:

डा० मनु जैन, प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून।

प्रमोद पंवार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जिला चिकित्सालय देहरादून।

इन्दु शर्मा, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका, जिला चिकित्सालय देहरादून।

सुशीला पंवार, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका, जिला चिकित्सालय देहरादून।

बुद्धि नेगी, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका, जिला चिकित्सालय देहरादून।

आरती, क्वालिटी प्रबन्धक, जिला चिकित्सालय देहरादून।

महानिदेशक महोदया द्वारा जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून के निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

सर्वप्रथम महानिदेशक महोदया द्वारा जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून के द्वितीय तल पर स्थित मैडिट्रिना हॉस्पिटल प्रा० लि० कार्डियक केयर यूनिट का निरीक्षण करते हुए केन्द्र प्रभारी, मैडिट्रिना हॉस्पिटल को रोगी के प्रतीक्षालय में उपलब्ध फर्नीचर (रिसेप्शन डैस्क, सोफा, कुर्सी इत्यादि) जीर्ण-सीर्ण अवस्था में पाये जाने पर तत्काल फर्नीचर को ठीक कराये जाने के निर्देश दिये गये।

महानिदेशक महोदया द्वारा कार्डियक केयर यूनिट में ओ०पी०डी०, हृदय रोगी आपरेशन व अन्य केस कम होने पर रोष व्यक्त करते हुए केन्द्र प्रभारी को कार्डियक रोगी की संख्या में वृद्धि किये जाने निर्देश दिये गये।

महानिदेशक द्वारा कार्डियक केयर यूनिट में मानव संसाधन की कमी को दूर किये जाने के निर्देश दिये गये।

महानिदेशक द्वारा कार्डियक केयर यूनिट में कार्यरत कार्डियक थोरेसिक सर्जन के दो दिवस पूर्व त्याग पत्र प्रस्तुत किये जाने पर केन्द्र प्रभारी, मैडिट्रिना हॉस्पिटल को तत्काल उक्त चिकित्सकों को तैनात किये जाने के निर्देश दिये गये इसके अतिरिक्त नियमित एनेस्थेटिस्ट की तैनाती के भी निर्देश दिये गये।

दूर-दराज के क्षेत्रो में शिविर लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिये गये।

24×7 कार्डियोलॉजिस्ट को तैनात किये जाने के निर्देश दिये गये।

महानिदेशक द्वारा जिला चिकित्सालय देहरादून में निर्माणाधीन रक्त कोष केन्द्र के भवन का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को तत्काल निर्माण कार्य को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये।

महानिदेशक महोदया द्वारा जिला चिकित्सालय देहरादून के वाह्य रोगी प्रतिक्षालय में रोगियो व उनके तीमारदारो हेतु थ्री-सीटर बढाये जाने के निर्देश दिये गये व चिकित्सालय में भर्ती रोगी व उनके तीमारदारो से भी वार्ता की गयी जिस पर मरीज की तीमारदारो द्वारा चिकित्सालय की समस्त व्यवस्थाओं पर सन्तोष प्रकट किया गया।

आपातकालीन अनुभाग में सभी अधिकारी व कर्मचारी नियमित वेश-भूषा में उपस्थित पाये गये व आपातकालीन कक्ष में ब्लीचिंग घोल नियमानुसार उपलब्ध रहने के निर्देश दिये गये तथा चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था, बायोमेडिकल वेस्ट व अन्य सुविधाये सही पाये जाने व आई०पी०डी० / ओ०पी०डी० / शैय्याओं की संख्या में वृद्धि होने पर प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून की सराहना की गयी।

महानिदेशक द्वारा प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून को निर्देश दिये गये कि वे अधीनस्थ समस्त आकस्मिक चिकित्सा अधिकारियो को निर्देश पारित करे कि वे चिकित्सालय में उपचार हेतु आने वाले कार्डियक रोगियो को मेडिट्रिना हॉस्पिटल में बिना विलम्ब किये हुए नियमानुसार संदर्भित करे।

महानिदेशक द्वारा मल्टी स्टोरी पार्किंग का भी निरीक्षण करते हुए सन्तोष व्यक्त किया गया तथा प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून द्वारा महानिदेशक को मल्टी स्टोरी पार्किंग को अधिक वाहनो की पार्किंग हेतु बढाये जाने के लिये प्रयास किये जा रहे है।

महानिदेशक द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय देहरादून में कार्यरत समस्त चिकित्सा अधिकारियो/ नर्सिंग अधिकारियों व अन्य कार्मिको को रोगियो व उनके तीमारदारो के साथ सौहादर्यपूर्ण / मृदुल व्यवहार किये जाने के निर्देश दिये गये।

You Might Also Like

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा

. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma August 18, 2025 August 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बसों की व्यवस्था हेतु हिमाचल के परिवहन मंत्री को लिखा पत्र
Next Article जनदर्शन पर बढता जन का अूटट विश्वास, 4 घंटे चला आज डीएम जनदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
उत्तराखंड October 9, 2026
युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 9, 2026
. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड October 8, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?