By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न
उत्तराखंडस्वास्थ्य

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

Aarti Verma
Last updated: 2026/02/24 at 4:42 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून
स्वास्थ्य विभाग

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

डॉ. रमेश कुंवर अध्यक्ष और डॉ. यशपाल तोमर महासचिव निर्वाचित

देहरादून। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गए। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नरेश नपलच्याल एवं चुनाव अधिकारी डॉ. अमलेश सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई।

अध्यक्ष पद के लिए डॉ. रमेश कुंवर और डॉ. आनंद शुक्ला ने नामांकन किया था। हालांकि नामांकन वापसी के अंतिम दिन डॉ. आनंद शुक्ला द्वारा अपना नाम वापस ले लेने के बाद डॉ. रमेश कुंवर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। इसी प्रकार अन्य सभी पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

नई कार्यकारिणी में डॉ. यशपाल तोमर को महासचिव चुना गया। डॉ. सौरभ सिंह उपाध्यक्ष (मुख्यालय), डॉ. लोकेश सालूजा उपाध्यक्ष (क्षेत्र), डॉ. गरिमा भट्ट उपाध्यक्ष (महिला) तथा डॉ. उपेंद्र सिंह पंवार उपाध्यक्ष (दंत) निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. राजीव कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

अतिरिक्त महासचिव (कुमाऊं) के रूप में डॉ. दीपक शर्मा और अतिरिक्त महासचिव (गढ़वाल) के रूप में डॉ. मनीष कुमार चुने गए। डॉ. राशि रंजन कुकरेती को संपादक, डॉ. रचित गर्ग को मीडिया प्रभारी तथा डॉ. सुमित नारायण अवस्थी को प्रभारी तकनीकी सेल बनाया गया।

नई केंद्रीय कार्यकारिणी को महानिदेशक सुनीता टम्टा, निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी और निदेशक आरसीपीएन ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि टीम चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने और चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

कार्यकारिणी गठन के अवसर पर डॉ. अजीत मोहन जोशी, डॉ. जेएस चुफाल, डॉ. शैलेंद्र कंडारी, डॉ. बीएस नेगी, डॉ. तुहिन कुमार, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. नलिन असवाल, डॉ. परमर्थ जोशी, डॉ. अनमोल सिंह, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. पवन कार्की और डॉ. नवनीत चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma February 24, 2026 February 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article चारधाम यात्रा के बेह्तरीन प्रबंधन के लिए प्राप्त किया राष्ट्रीय स्तर का सम्मानित SKOCH AWARD ..
Next Article उत्तराखंड कैबिनेट बैठक संपन्न: 10 फीसदी बढ़ा बजट, कई अहम फैसले मंजूर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
उत्तराखंड October 30, 2026
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
उत्तराखंड October 29, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?