By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने की विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने की विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई
उत्तराखंड

उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने की विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई

Aarti Verma
Last updated: 2025/08/30 at 9:03 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने की विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई

देहरादून 30 अगस्त 2025,
उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यालय में विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की गई। आयोग में शिकायतकर्ता सरोज कुमार देहरादून, माया देवी हरिद्वार, मुकेश कुमार उधमसिंहनगर, सतबीर सिंह उधमसिंह नगर, कुलबीर सिंह उधमसिंह नगर, खुशबु उधमसिंह नगर, मुस्ताक आलम देहरादून, हेतराम उधमसिंहनगर, रोहित शाक्य देहरादून और वासुदेव कुशवाहा देहरादून के कुल 10 शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई।

आयोग के अध्यक्ष ने सर्वप्रथम शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना। सरोज कुमार जनपद देहरादून के सामान वापस दिलाए जाने संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से एसएसआई उपस्थित रही। सुनवाई में मा० अध्यक्ष द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि को प्रार्थी का सामान प्रतिवादी से तत्काल वापस दिलाए जाने के निर्देश दिए गए तथा कृत कार्यवाही से 15 दिन के भीतर मा० आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

माया देवी हरिद्वार के ज्येष्ठता निर्धारण संबंधी प्रकरण पर आयोग द्वारा निदेशक, कृषि, उत्तराखंड को सुनवाई में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु उनकी ओर से कोई सक्षम अधिकारी, जो प्रकरण पर निर्णय ले सके, के उपस्थित न होने पर आयोग द्वारा रोष व्यक्त किया गया है तथा अध्यक्ष द्वारा दूरभाष पर निदेशक, कृषि, उत्तराखंड से वार्ता करने पर माया देवी के शिकायती प्रकरण का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

सतबीर सिंह, उधम सिंह नगर के शिकायती प्रकरण पर विभाग द्वारा प्रेषित रिपोर्ट की छायाप्रति शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई गई तथा शिकायतकर्ता को निर्देश दिए गए हैं कि यदि उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर से उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के संबंध में आपत्ति हो, तो वे लिखित रूप में आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें।

मुस्ताक आलम, देहरादून के जी०पी०एफ० सुविधा का लाभ दिए जाने संबंधी प्रकरण पर महालेखाकार, उत्तराखण्ड, प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड पेयजल निगम, देहरादून, प्रमुख अभियंता, उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग, देहरादून को सुनवाई में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों को अध्यक्ष द्वारा प्रकरण का शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। हेतराम, उधमसिंहनगर के भूमि संबंधी मामले में धोखाधड़ी संबंधी प्रकरण पर तहसीलदार, काशीपुर को तत्काल प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। रोहित शाक्या, देहरादून के बकाया भुगतान तथा सुरक्षा संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से उप निरीक्षक उपस्थित रहे तथा अध्यक्ष द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि को तत्काल प्रार्थी को पैसा वापस दिलाए जाने के निर्देश दिए गए।

सुनवाई में आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, आयोग के सचिव गोरधन सिंह, सदस्य विनोद नाथ, प्रहलाद चौधरी, सतीश पाल, महेन्द्र कुमार वर्मा, मोहब्बत सिंह नेगी, सज्जाद अहमद, कमलेश कुमार, चमन लाल तथा आयोग के कार्मिक मोहित, माया, गोपाल, विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma August 30, 2025 August 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article ब्लांइड मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा
Next Article मुख्यमंत्री ने आपदा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?