By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देवभूमि में रजत जयंती उत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने की अहम बैठक, व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देवभूमि में रजत जयंती उत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने की अहम बैठक, व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड

देवभूमि में रजत जयंती उत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने की अहम बैठक, व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के दिए निर्देश

Aarti Verma
Last updated: 2025/10/28 at 1:10 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

गौरव का स्वर्णिम अध्यायः उत्तराखंड की रजत जयंती पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत।

रजत जयंती पर दिखेगी राज्य के स्थापना संग्राम की झलक, लोक संस्कृति की झंकार, नए संकल्पों की दिशा

देवभूमि में रजत जयंती उत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने की अहम बैठक, व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के दिए निर्देश।

देहरादून 28 अक्टूबर,2025 

देवभूमि उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस गौरवपूर्ण ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी देहरादून में आयोजित रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी मजिस्ट्रेट के साथ अहम बैठक की और प्रस्तावित कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति भवन में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट के अनुसार राज्य के स्थापना संग्राम की झलक, लोक संस्कृति की झंकार और आधुनिक विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यक्रम के प्रत्येक जोन को सेक्टर में विभाजित करते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों का माइक्रो लेवल पर दायित्व निर्धारित किया जाए। सभी सेक्टर के लिए प्रभारी अधिकारी नामित करते हुए तत्काल ड्यूटी आदेश जारी करें। सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर पुलिस प्रभारी अधिकारी भी नामित किए जाए। स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु एंबुलेंस के साथ चिकित्सक टीम की तैनाती रखें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर मुख्य पंडाल, स्टेज, वीआईपी, वीवीआईपी एवं आम जनता के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, जलपान, पेयजल, वीआईपी पार्किंग, पब्लिक पार्किंग, प्रवेश एवं बाहर निकलने की समुचित व्यवस्थाएं की जाए। कार्यक्रम स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए 24 घंटे राजस्व उप निरीक्षकों की टीम तैनाती की जाए। ताकि तैयारियों में किसी प्रकार का विलंब न हो। लोनिवि इंजीनियर्स के माध्यम से कार्यक्रम स्थलों का डिजाइन एवं लेआउट तैयार कराया जाए और इसका सेफ्टी सर्टिफिकेट भी लिया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि रजत जयंती कार्यक्रम में जनपद के बाहर से भी लोग प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने प्रत्येक जिले से समन्वय स्थापित करते हुए बाहर से आने वाले नागरिकों की भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम सदर हरिगिरी, एसडीएम कुमकुम जोशी आदि मौजूद थे।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma October 28, 2025 October 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सेलाकुई खनन पट्टे में रवन्ना विवाद का नया मोड़, चालक ने मांगी माफी, बताया गलती का कारण
Next Article जिला प्रशासन का विजन; ‘‘शिक्षा से जीवन उत्थान‘‘ से संवर रहा घुमतु बच्चों का जीवन; शिक्षा की मुख्यधारा में जुड़ने लगा बचपन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?