By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों के मार्गदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया की नव नियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों के मार्गदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया की नव नियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न
उत्तराखंड

राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों के मार्गदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया की नव नियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न

Aarti Verma
Last updated: 2026/09/06 at 5:54 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों के मार्गदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया की नव नियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न

देहरादून : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोशल मीडिया उत्तराखंड के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर  संदीप गुप्ता जी एवं अक्षित सिंह जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल  द्वारा राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर संदीप गुप्ता जी एवं अक्षित सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी के साथ प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर ने दोनों राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों का स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया जनसंवाद और संगठन के विस्तार का महत्वपूर्ण माध्यम है। कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाना समय की आवश्यकता है।

इसके उपरांत उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर संदीप गुप्ता जी एवं अक्षित सिंह के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा एवं आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया संगठन को और अधिक सक्रिय, प्रभावी एवं जनसरोकारों से जुड़ा डिजिटल संगठन बनाया जाएगा। आने वाले समय में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक सोशल मीडिया टीम को मजबूत करते हुए कांग्रेस की विचारधारा, जनहित के मुद्दों और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को तथ्यों के साथ जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर संदीप गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर एवं उनकी नई टीम के साथ मिलकर संगठन विस्तार पर कड़ी मेहनत की जाएगी। प्रदेश में सोशल मीडिया संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए एक मजबूत एवं प्रभावी सोशल मीडिया संगठन का गठन किया जाएगा।

बैठक में सोशल मीडिया विभाग के सह-अध्यक्ष भरत शर्मा एवं समन्वयक मधुसूदन सुंदरियाल सहित नव नियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण

देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका

देहरादून: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान…

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma September 6, 2026 September 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article स्वास्थ्य महानिदेशालय में लापरवाही पर सख्ती, समयबद्ध कार्य निस्तारण के निर्देश
Next Article बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील, दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड October 23, 2026
देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका
उत्तराखंड October 23, 2026
देहरादून: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान…
उत्तराखंड October 23, 2026
नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 23, 2026
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना
उत्तराखंड October 22, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?