By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील, दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील, दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र
उत्तराखंड

बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील, दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र

Aarti Verma
Last updated: 2026/09/06 at 5:54 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

बिना पंजीकरण संचालित मदरसा सील, दो अन्य के संचालकों से लिया गया शपथ-पत्र

देहरादून : 05 सितंबर 2026,

जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को जनपद में संचालित मदरसों के निरीक्षण के क्रम में आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी के समीप स्थित दो मदरसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक मदरसा बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया, जबकि दूसरे मदरसे में शिक्षण कार्य संचालित नहीं हो रहा था।

जिला प्रशासन की टीम में उप जिलाधिकारी सदर, खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल रहे। टीम ने आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मदरसा बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया। यहां करीब 125 बच्चे अध्ययनरत पाए गए। मदरसे के संचालक मुफ्ती रईस मौके पर उपस्थित नहीं थे। उनके भाई मौके पर मौजूद थे, लेकिन वे मदरसे से संबंधित कोई पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर जिला प्रशासन की टीम ने मदरसे को तत्काल सील कर दिया।

इसी क्षेत्र में स्थित मदरसा दार-ए-अरकम, जिसका संचालन श्री अब्दुल सत्तार द्वारा किया जाता है, का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मदरसे का कोई पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। हालांकि, मौके पर बच्चे अध्ययनरत नहीं पाए गए तथा मदरसा संचालित भी नहीं हो रहा था। प्रशासन की टीम ने संचालक से शपथ-पत्र/अंडरटेकिंग लिया कि विधिवत पंजीकरण के बिना मदरसे का संचालन नहीं किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त टीम द्वारा मेहूंवाला माफी स्थित मदरसा दारुल उलूम रहीमिया, संचालक गुलशेर, का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मदरसा संचालित नहीं पाया गया तथा वहां कोई बच्चा भी उपस्थित नहीं था। संचालक से भी लिखित शपथ-पत्र लिया गया कि उचित पंजीकरण के बिना मदरसे का संचालन नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में संचालित शिक्षण संस्थानों में निर्धारित मानकों एवं नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बिना आवश्यक पंजीकरण के संचालित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका

देहरादून: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान…

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma September 6, 2026 September 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों के मार्गदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया की नव नियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न
Next Article उफनती हुड्डी नदी के बीच फंसे तीन लोगों को सकुशल निकाला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका
उत्तराखंड October 23, 2026
देहरादून: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान…
उत्तराखंड October 23, 2026
नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 23, 2026
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना
उत्तराखंड October 22, 2026
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?