By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: यातायात में बाधक बन रहा एनएच का पुराना आफिस भवन ध्वस्त व चुंगी शिफ्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > यातायात में बाधक बन रहा एनएच का पुराना आफिस भवन ध्वस्त व चुंगी शिफ्ट
उत्तराखंड

यातायात में बाधक बन रहा एनएच का पुराना आफिस भवन ध्वस्त व चुंगी शिफ्ट

Aarti Verma
Last updated: 2025/12/31 at 3:34 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

डीएम की सख्ती से खुला वर्षों से बंद आईएसबीटी निकासी गेट, यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार

डीएम ने दिखाई सख्ती तो आखिरकार वर्षों बाद खुल ही गया आईएसबीटी का निकासी गेट; अब सुगमता से निकलने लगी हैं दिल्ली यूपी व अन्य प्रांतो को जाने वाली बसें।

यातायात में बाधक बन रहा एनएच का पुराना आफिस भवन ध्वस्त व चुंगी शिफ्ट

सड़क किनारे खाली भूमि व फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग निर्माण जल्द

देहरादून : 31 दिसम्बर 2025, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई है। आईएसबीटी का लंबे समय से बंद पड़ा निकासी गेट पुनः खोल दिया गया है तथा गेट पर बने अवैध/अस्थायी निर्माण को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया गया है। वर्षों से गेट बंद होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त लहजे में निकासी गेट खोलने के निर्देश दिए। डीएम की सख्ताई से आईएसबीटी का निकासी गेट खोल दिया गया है, जिससे अब यातायात संचालन में सुधार आया है।

https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251231-WA0058.mp4
https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251231-WA0059-1.mp4
https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251231-WA0059.mp4
https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251231-WA0060.mp4

उक्त निकासी गेट पर अस्थायी निर्माण एवं चुंगी स्थापित थी, जिसके कारण बसों की आवाजाही बाधित हो रही थी। प्रशासन द्वारा उक्त संरचनाओं को शिफ्ट करते हुए अस्थायी निर्माण को हटाया गया है। वर्तमान में दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें इसी निकासी गेट से सुचारु रूप से बाहर निकल रही हैं, जिससे आईएसबीटी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात दबाव में कमी आई है।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान आईएसबीटी पर यातायात में बाधक बने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के खाली पड़े पुराने कार्यालय भवन को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में उक्त भवन को ध्वस्त कर दिया गया है।

https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251231-WA0057.mp4

आईएसबीटी में दिल्ली यूपी के लिए अलग निकासी गेट खुलने से यातायात संचालन में सुधार हुआ है। इसके अतिरिक्त आईएसबीटी पर फ्लाईओवर के नीचे अव्यवस्थित कट को बंद करते हुए सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित कट बनाए जाने तथा कलर पार्किंग के निर्माण के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही आईएसबीटी सड़क किनारे उपलब्ध खाली भूमि पर टाइल्स बिछाकर पार्किंग निर्माण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है, जिससे अनियंत्रित पार्किंग पर रोक लगेगी और यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

You Might Also Like

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma December 31, 2025 December 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पीपलकोटी मायापुर हाट में टीएचडीसी परियोजना की टनल में हादसा, कई मजदूर घायल
Next Article आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी व 02 अवैध हथियार तथा घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड November 1, 2026
चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
breaking November 1, 2026
चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंड क्राइम November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?