By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: एमडीडीए के खिलाफ तहसील में गरजे संगठन, अधिकारियों-कर्मचारियों के निलंबन की उठी मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > एमडीडीए के खिलाफ तहसील में गरजे संगठन, अधिकारियों-कर्मचारियों के निलंबन की उठी मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

एमडीडीए के खिलाफ तहसील में गरजे संगठन, अधिकारियों-कर्मचारियों के निलंबन की उठी मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Aarti Verma
Last updated: 2026/05/23 at 3:11 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

भरत गुप्ता 

एमडीडीए के खिलाफ तहसील में गरजे संगठन, अधिकारियों-कर्मचारियों के निलंबन की उठी मांग, एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम से सौंपा ज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन, किसान मोर्चा और ग्रामीणों का आरोप—नक़्शे के नाम पर हो रहा उत्पीड़न, जांच की मांग तेज

डोईवाला – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के खिलाफ शनिवार को विभिन्न संगठनों और ग्रामीणों ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एमडीडीए अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी अपर्णा ढोडियाल को सौंपा।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नक़्शे के नाम पर लोगों को अनावश्यक नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा है और प्रशासनिक स्तर पर मनमानी की जा रही है, जिससे आम जनता में गहरा आक्रोश है।

राज्य सैनिक एकता मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र राणा ने कहा कि एमडीडीए की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की कार्रवाई पारदर्शी नहीं है और कई मामलों में बिना उचित जांच के ही नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि जनता का भरोसा प्रशासन पर बना रहे।

राज्य सैनिक एकता मंच के महासचिव दरपान बोरा ने कहा कि पहले एमडीडीए के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों की संपत्तियों व नक्शों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, उसके बाद ही आम लोगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तहसील स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो मामला जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री तक ले जाया जाएगा।

पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि एमडीडीए की इस कार्रवाई से ग्रामीण क्षेत्रों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि कई लोगों को बिना किसी ठोस आधार और दस्तावेजी जांच के नोटिस भेजे गए हैं, जो एक गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए, उन्होंने मांग की कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि एमडीडीए की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान ग्राम प्रधान नांगल बुलंदावला अंजू देवी, सिमलास ग्राम प्रधान सुषमा बोरा,मारखम ग्रांट प्रधान परमिंदर सिंह बाउ, माजरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह, प्रेम पांचाल, प्रताप सिंह बिष्ट नेगी, पीसी बहुगुणा, सुरेश पुंडीर आदि के अलावा पूर्व सैनिक, ग्रामीण और किसान मौजूद रहे I

You Might Also Like

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma May 23, 2026 May 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में असहाय जरूरतमंदों को सबल बनाता जिला प्रशासन
Next Article एमडीडीए के खिलाफ तहसील में गरजे संगठन, अधिकारियों के निलंबन की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?