By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: खटीमा में महिला की हत्या कर शव को रेलवे किनारे कट्टे में फेंकने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > खटीमा में महिला की हत्या कर शव को रेलवे किनारे कट्टे में फेंकने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तराखंडक्राइम

खटीमा में महिला की हत्या कर शव को रेलवे किनारे कट्टे में फेंकने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Aarti Verma
Last updated: 2025/11/10 at 12:32 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख —

खटीमा में महिला की हत्या कर शव को रेलवे किनारे कट्टे में फेंकने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

➡️ खटीमा में झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव—पकडिया निवासी सुनीता के रूप में हुई शिनाख्त

➡️ सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने उदयवीर शर्मा को किया गिरफ्तार

➡️ किराए के मकान में मारकर शव को कट्टे में भर रेलवे पटरी किनारे छुपाया था

➡️ घटना में प्रयुक्त बाइक, कपड़े व अन्य साक्ष्य बरामद

घटना का विवरण

➡️ 1 नवंबर 2025 की रात्रि में कोतवाली खटीमा क्षेत्र के सब्जी मंडी के पीछे, रेलवे पटरी के पास झाड़ियों में एक पीले रंग के कट्टे में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। जांच में शव की पहचान सुनीता पत्नी आनंद, निवासी पकडिया, थाना झनकईया, जनपद ऊधमसिंहनगर (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई। मृतका के पिता की तहरीर पर थाना खटीमा में मु0अ0सं0 313/2025, धारा 103(1) एवं 238(बी) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

तत्काल अनावरण हेतु एसएसपी का निर्देश

🛑 घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर त्वरित अनावरण के आदेश दिए।

➡️ गठित पुलिस टीमों ने आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ,कर लगभग 400 से अधिक CCTV फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण, तथा मुखबिर सूचना को मिलाकर घटनाक्रम को जोड़ा।

➡️ फुटेज में मृतका को एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया। मुखबिर से सूचना मिली कि 30 अक्टूबर 2025 को एक ठेकेदार उदयवीर शर्मा उसे अपने साथ बाइक पर ले गया था और अगले ही दिन उसने अपना किराए का कमरा खाली कर दिया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी व स्वीकारोक्ति

➡️ साक्ष्यों के आधार पर उदयवीर शर्मा पुत्र खीमचंद शर्मा, निवासी ग्राम ढाकर, थाना खुर्जा, जिला बुलन्दशहर (उम्र 59 वर्ष) को 9 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया।

➡️ पूछताछ में अभियुक्त ने बताया— 30 अक्टूबर की शाम मृतका उसे रास्ते में मिली और आग्रह करने पर वह उसे अपनी बाइक पर बैठाकर होटल बेस्ट व्यू के पास स्थित अपने किराए के कमरे पर ले गया। अत्यधिक शराब की दुर्गंध आने पर उसने संबंध बनाने से मना किया। मृतका द्वारा पैसे मांगने, कपड़े फाड़ने और झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी देने पर उसने मुंह व नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी।

➡️ अपनी आगामी पारिवारिक प्रतिष्ठा (बेटी की शादी 22.11.2025) खराब होने के डर से उसने अपनी महिला मित्र और एक अन्य परिचित की मदद से शव को पीले कट्टे में भर 31 अक्टूबर की दोपहर को रेलवे पटरी के पास झाड़ियों में छुपा दिया।

बरामदगी

अभियुक्त की निशानदेही पर निम्नलिखित साक्ष्य बरामद–
1. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
2. अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े
3. शव से बरामद पर्दे, जिनकी फोटो अभियुक्त के मोबाइल में मिली (कब्जे पुलिस किया गया)

➡️ अभियुक्त को रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया जा रहा है। विवेचना प्रचलित है।

पुलिस टीम

कोतवाली खटीमा एवं थाना झनकईया टीम

1. प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र शाह
2. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र गौरव
3. व0उ0नि0 ललित रावल
4. उ0नि0 अशोक काण्डपाल
5. उ0नि0 ललित बिष्ट
6. उ0नि0 विकास कुमार
7. उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह
8. उ0नि0 पंकज सिंह महर
9. का0 नवीन खोलिया
10. का0 कमल पाल
11. का0 दीपक कुमार
12. का0 रमेश जीना
13. का0 साकिर अली
14. का0 ललित वर्मा
15. म0का0 सुनीता
16. म0का0 पूजा

एसओजी टीम
1. हे0का0 रविन्द्र बिष्ट
2. का0 पंकज बिनवाल
3. का0 नीरज शुक्ला
4. का0 राजेन्द्र कश्यप
5. का0 भूपेन्द्र आर्या

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Ssp manikant Mishra
Aarti Verma November 10, 2025 November 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
Next Article दिल्ली में कार में विस्फोट की घटना के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?