By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: शिक्षा विभाग में दस हजार पदों पर होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > शिक्षा विभाग में दस हजार पदों पर होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड

शिक्षा विभाग में दस हजार पदों पर होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

Aarti Verma
Last updated: 2024/01/13 at 2:32 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

शिक्षा विभाग में दस हजार पदों पर होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

प्रवक्ता व एलटी के 2208 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा
समग्र शिक्षा के अंतर्गत 1479 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान

देहरादून। सूबे में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न संवर्ग के दस हजार पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी कसरत विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दी है। प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व समग्र शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के इन रिक्त पदों को भरने के लिये उच्च स्तर से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को विद्यालयी शिक्षा निदेशालय देहरादून में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों के रिक्त पदों का विवरण अधिकारियों से तलब किया। डा. रावत ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत बेसिक से लेकर माध्यमिक तक लगभग 10 हजार पद रिक्त हैं जिनको वित्तीय वर्ष 2024-25 में भरने का निर्णय लिया गया है। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को रिक्त पदों की सेवा नियमावली के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार दिया जा सके। उन्होंने बताया कि अकेले भारत सरकार के सहयोग से संचालित समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्रदेश भर में विभिन्न श्रेणी के 1580 रिक्त हैं, जिनमें बीआरपी-सीआरपी के 955 पद, रिसोर्स पर्सन आई0ई0डी0 161 तथा लेखाकार कम सर्पोटिंग स्टॉफ के 363 पदों भरे जाने हैं जिन पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत प्रवक्ता के 613 व सहायक अध्यापक एलटी के 1595 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा जा चुका है, जिन पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी है जबकि प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत लगभग 3604 प्राथमिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं जिनमें से 1250 पदों का अधियाचन अधिनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जा चुका है जबकि शेष 2354 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने बताया कि इसी क्रम में चतुर्थ श्रेणी के लगभग 2500 पदों पर आउट सोर्स के माध्यम से भर्ती की जायेगी, जिसके लिये जैम के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी की चयन प्रक्रिया गतिमान है। चतुर्थ श्रेणी के पदों पर संबंधित ब्लॉक के अभ्यर्थियों को ही मौका दिया जायेगा, इसके लिये अभ्यर्थियों का पंजीकरण संबंधित जनपद के सेवा योजना कार्यालय में होना आवश्यक है। डॉ. रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक के रिक्त 105 पदों पर मृतक आश्रितों को नियुक्ति दी जायेगी। इसके अलावा बैठक में डा. रावत ने विभागीय बजट, कलस्टर विद्यालय, पीएम-श्री स्कूल एवं डी श्रेणी में चयनित विद्यालय भवनों के निर्माण संबंधी प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष हेतु निर्माण कार्यों एवं अन्य मदों में स्वीकृत बजट को शत-प्रतिशत खर्च किया जाय। बैठक में अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा रंजना राजगुरू, एम.एम. सेमवाल, निदेशक प्राथमिक शिक्षा आर.के. उनियाल, निदेशक माध्यमिक एम.एस. बिष्ट, वित्त नियंत्रक गुलफाम अली, अनु सचिव शिक्षा विकास श्रीवास्तव, प्रेम सिंह राणा, संयुक्त निदेशक पदमेन्द्र सकलानी, स्टॉफ ऑफिसर शिक्षा बी.पी. मंदोली सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma January 13, 2024 January 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article
Next Article अजमेर में आज से 6 दिन लगातार खुलेगा जन्नती दरवाजा, 812वें उर्स पर जायरीन मांग रहें दुआ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?