By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत, गंगा में गिरी स्कॉर्पियो
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत, गंगा में गिरी स्कॉर्पियो
उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत, गंगा में गिरी स्कॉर्पियो

Aarti Verma
Last updated: 2026/06/23 at 11:54 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

शिवपुरी चौकी प्रभारी एसआई विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो गंगा में गिरी

रात्रि ड्यूटी के बाद चौकी लौटते समय हादसा, अनुमान लगाया जा रहा झपकी आने से अनियंत्रित होकर नदी में गिरी गाड़ी

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा का निधन हो गया। हादसा उस समय हुआ जब वह रात्रि ड्यूटी पूरी कर थाना मुनि की रेती से शिवपुरी चौकी लौट रहे थे। उनकी स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई से होते हुए गंगा नदी में जा गिरी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो (यूके 07-1007) में विनोद शर्मा अकेले सवार थे। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे की वजह वाहन चलाते समय नींद की झपकी आना बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा राहत दल तत्काल मौके पर पहुंचे। राहत दल ने राफ्ट के माध्यम से नदी से शव को बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया।

विनोद कुमार शर्मा मूल रूप से रानीपोखरी क्षेत्र के निवासी थे। वह वर्तमान में थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी चौकी प्रभारी के पद पर तैनात थे। पुलिस विभाग में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव और मृदुभाषी व्यक्तित्व के कारण वह काफी लोकप्रिय थे। इससे पहले वह ढालवाला और कैलाश गेट चौकी में भी प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। पुलिस सेवा से पहले वह सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।

उनके आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस महकमे सहित रानीपोखरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने उन्हें एक समर्पित, मिलनसार और नेकदिल अधिकारी बताया। बताया जा रहा है कि उनके दूसरे भाई भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।

You Might Also Like

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

Aarti Verma June 23, 2026 June 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून हादसा: होटल के गेट तक घुसी सिटी बस, एक मजदूर की मौत, पांच घायल
Next Article भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए: सीएस आनंद बर्धन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?