By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में UCC लागू, द्रोपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में UCC लागू, द्रोपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
उत्तराखंड

उत्तराखंड में UCC लागू, द्रोपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Aarti Verma
Last updated: 2024/03/13 at 11:33 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

UCC को लेकर उत्तराखंड से बड़ी खबर, राष्ट्रपति ने विधेयक को दी मंजूरी, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

 

देहरादून :  उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां समान नागरिकता संहिता (UCC) को लेकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने विधेयक को मंजूरी दे दी है, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कि हमारी सरकार द्वारा पारित समान नागरिक संहिता विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड यूसीसी लागू कर दिया है।

 

आपको बता दें कि आज बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बिल को मंजूरी दी। सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के समान नागरिक संहिता को मंजूरी दे दी है। इसके बाद उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां यूसीसी लागू होगा। यह जानकारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में कहा, हम सभी प्रदेशवासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि हमारी सरकार द्वारा उत्तराखण्ड विधानसभा में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी ने अपनी मंजूरी प्रदान की है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने के साथ ही महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर भी लगाम लगेगी। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड विधानसभा ने 7 फरवरी को यूनिफॉर्म सिविल कोड को विधानसभा से पारित किया था।

 

सीएम ने लिखा- हम सभी प्रदेशवासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि हमारी सरकार द्वारा उत्तराखण्ड विधानसभा में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपनी मंजूरी प्रदान की है।

 

उन्होंने कहा- निश्चित तौर पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने के साथ ही महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर भी लगाम लगेगी। प्रदेश में सामाजिक समानता की सार्थकता को सिद्ध करते हुए समरसता को बढ़ावा देने में #UniformCivilCode अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

 

सरकार ने जारी किया गजट

 

सीएम ने लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप हमारी सरकार नागरिकों के हितों के संरक्षण और उत्तराखण्ड के मूल स्वरुप को बनाए रखने के लिए संकल्पित है. इससे पहले 7 फरवरी को समान नागरिक संहिता उत्तराखंड के विधानसभा में पारित हुई थी.

राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद उत्तराखंड सरकार ने गजट भी जारी किया है. गजट में कहा गया है- भारत का संविधान के अनुच्छेद 201 के अधीन मा. राष्ट्रपति ने उत्तराखंड विधान सभा द्वारा पारित ‘समान नागरिक संहिता’, उत्तराखंड 2024 विधायक पर दिनांक 11 मार्च, 2024 को स्वीकृति प्रदान की और वह उत्तराखंड का अधिनियम संख्या: -03,वर्ष 2024 के रूप में सर्वे साधाराण के सूचनार्थ इस अधिसूचना द्वारा प्रकाशति किया जाता है।

You Might Also Like

कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 घायल, चालक की मौत…

उत्तराखंड में IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, शासन ने तत्काल प्रभाव से किए ट्रांसफर…

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत स्वच्छता पहलों को मजबूत करने और जनभागीदारी बढ़ाने पर रहा मुख्य जोर

बड़ी खबर: देहरादून लूटकांड में बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दो आरोपी दबोचे गए

उत्तराखंड भाषा संस्थान का अपना भवन सपना बना, 26 साल बाद भी जमीन का इंतजार…

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma March 13, 2024 March 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून :कांग्रेस ने उत्तराखंड में 3 लोक सभा सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित
Next Article उत्तराखंड के राजनीति से आज की बड़ी खबर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 घायल, चालक की मौत…
उत्तराखंड November 12, 2026
उत्तराखंड में IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, शासन ने तत्काल प्रभाव से किए ट्रांसफर…
उत्तराखंड November 11, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत स्वच्छता पहलों को मजबूत करने और जनभागीदारी बढ़ाने पर रहा मुख्य जोर
उत्तराखंड November 11, 2026
बड़ी खबर: देहरादून लूटकांड में बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दो आरोपी दबोचे गए
उत्तराखंड क्राइम November 11, 2026
उत्तराखंड भाषा संस्थान का अपना भवन सपना बना, 26 साल बाद भी जमीन का इंतजार…
उत्तराखंड November 11, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?