By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नालसा के DAWN अभियान के अंतर्गत बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया गया जागरूक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > नालसा के DAWN अभियान के अंतर्गत बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया गया जागरूक
उत्तराखंड

नालसा के DAWN अभियान के अंतर्गत बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया गया जागरूक

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/14 at 11:47 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

नालसा के DAWN अभियान के अंतर्गत बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया गया जागरूक

देहरादून : 14 नवंबर 2026,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (NALSA) तथा उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के अध्यक्ष / जिला जज हरीश कुमार गोयल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नालसा के DAWN अभियान के अंतर्गत दिनांक 14 से 27 नवंबर 2026 तक बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस के उपलक्ष्य में मौलाना अबुल कलाम आजाद पब्लिक स्कूल, बड़ा भारूवाला, क्लेमेंट टाउन, देहरादून में नशे के विरुद्ध जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रबंधन तथा प्रधानाचार्य शहजाद अली जी ने सचिव महोदया का मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

शिविर के प्रारंभ में सचिव ने छात्र-छात्राओं को नशे से बचाव तथा उससे दूर रहने के उपायों के बारे में बताया। अपने संबोधन में उन्होंने बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO), सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान, साइबर सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

बच्चों को आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों एवं शिकायत तंत्र की जानकारी भी दी गई। सचिव ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बच्चे 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर जानकारी दे सकते हैं।

इसके उपरांत प्राविधिक कार्यकर्ता हरीश रंसवाल ने बच्चों को सचिव महोदया द्वारा दी गई जानकारी को अपने जीवन एवं दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी तथा नशे के दुरुपयोग एवं उससे होने वाली हानि के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बच्चों को विस्तार से बताया।

इसके पश्चात सचिव द्वारा विद्यालय में नशे के विरुद्ध विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए। सचिव महोदया ने प्रधानाचार्य को मेडिकल किट भेंट की, जिसे पाकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न हुए।

कार्यक्रम स्थल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्प डेस्क भी लगाई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याओं के संबंध में प्राविधिक कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

कार्यक्रम के उपरांत नशे के विरुद्ध जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया, जिसे सचिव महोदया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने आसपास के क्षेत्र के लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया।

प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने इस प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में प्राविधिक कार्यकर्ता हरीश रंसवाल, साजिदा एवं अंजना रंसवाल ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में कुल 275 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

You Might Also Like

बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित..

गौचर मेले से सीएम धामी ने खोला सौगातों का पिटारा, स्वास्थ्य सुविधाओं पर बड़ा ऐलान

अधोईवाला में 3.35 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण-शिलान्यास…

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी…

राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी : मुख्यमंत्री

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma November 14, 2026 November 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी…
Next Article अधोईवाला में 3.35 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण-शिलान्यास…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित..
उत्तराखंड November 14, 2026
गौचर मेले से सीएम धामी ने खोला सौगातों का पिटारा, स्वास्थ्य सुविधाओं पर बड़ा ऐलान
उत्तराखंड November 14, 2026
अधोईवाला में 3.35 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण-शिलान्यास…
उत्तराखंड November 14, 2026
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी…
उत्तराखंड क्राइम November 13, 2026
राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 13, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?