By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड : राष्ट्रीय गेम्स के शुभारंभ कार्यक्रम में उत्तराखंड की शानदार पारम्परिक प्रस्तुति ने प्रधानमंत्री का जीता दिल…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड : राष्ट्रीय गेम्स के शुभारंभ कार्यक्रम में उत्तराखंड की शानदार पारम्परिक प्रस्तुति ने प्रधानमंत्री का जीता दिल…
उत्तराखंड

उत्तराखंड : राष्ट्रीय गेम्स के शुभारंभ कार्यक्रम में उत्तराखंड की शानदार पारम्परिक प्रस्तुति ने प्रधानमंत्री का जीता दिल…

Aarti Verma
Last updated: 2025/01/28 at 2:52 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखंड : 38वें नेशनल गेम्स का शुभारंभ, पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय खेल का शुभारम्भ…

देहरादून

38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री धामी भी हैं मौजूद

आयोजन में हज़ारों की संख्या में आए लोगों ने किया अभिनन्दन

राष्ट्रीय गेम्स के शुभारम्भ कार्यक्रम में उत्तराखंड की शानदार पारम्परिक प्रस्तुति ने प्रधानमंत्री का जीता दिल

देहरादून : उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स का शुभारंभ हो गया. पीएम मोदी ने देहरादून में आयोजन स्थल पहुंच कर नेशनल गेम्स का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने उत्तराखंड के ओलंपियंस से मुलाकात की. देशभर के 9545 खिलाड़ी नेशनल गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं. इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि नेशनल गेम्स की थीम ग्रीन गेम्स रहेगी.

उत्तराखंड नेशनल गेम्स के लिए 9857 खिलाड़ियों में से 8627 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कर दिया है. यह प्रक्रिया अभी जारी है. गोल्फ (104) और ताइक्वांडो (208) को हटाकर कुल 9545 खिलाड़ी इस नेशनल गेम्स में भाग ले रहे हैं. टेक्निकल, ऑफिशल्स, सपोर्ट स्टाफ और स्पोर्ट्स ऑफिशल्स को मिलाकर यह आंकड़ा 17 से 18 हजार तक जाएगा.

उत्तराखंड सरकार और खेल विभाग ने नेशनल गेम्स के लिए शानदार तैयारी करने का दावा किया है. राष्ट्रीय खेलों की 34 स्पर्धाओं में सबसे ज्यादा 700 खिलाड़ी एथलेटिक्स में हैं. उद्घाटन समारोह के बाद 29 जनवरी से खेल प्रतियोगिताएं सुबह 6 बजे से रात तक चलेंगी.

पीएम मोदी का भाषण शुरू. पीएम ने कहा ये वर्ष उत्तराखंड के निर्माण का 25वां वर्ष है. इस युवा राज्य में देश के कोने-कोने से आए खिलाड़ी अपनी सामर्थ्य दिखाने आए हैं. इस बार के नेशनल गेम्स ग्रीन गेम्स भी हैं. सभी मेडल और ट्रॉफियां ई वेस्ट से बने हैं. मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के द्वारा एक पौधा भी रोपा जाएगा.

https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250128-WA0099.mp4

नेशनल गेम्स की थीम ग्रीन गेम्स
नेशनल गेम्स के उद्घाटन समारोह की अपनी स्पीच में उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा कि 10 हजार से अधिक खिलाड़ी 35 खेलों में प्रतिभाग करेंगे. सीएम ने कहा कि नेशनल गेम्स की थीम ग्रीन गेम्स रहेगी. आयोजन में सौर ऊर्जा का प्रयोग होगा. प्लास्टिक का इस्तेमाल न्यूनतम होगा. सीएम ने राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने आए खिलाड़ियों को उच्च सुविधाएं देने के साथ पर्यावरण का संदेश देने में सफल रहने का वादा किया।

You Might Also Like

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…

जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Pm modi
Aarti Verma January 28, 2025 January 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून : सीआरपी-बीआरपी व चतुर्थ श्रेणी पदों पर शीघ्र नियुक्ति के दिये निर्देश…
Next Article लंढौरा : महांपचायत स्थगित होने के बावजूद भारी भीड़ का हंगामा, पुलिस से नोक-झोंक…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
उत्तराखंड October 30, 2026
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
उत्तराखंड October 29, 2026
CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड October 29, 2026
जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड October 29, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?