By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून : सीआरपी-बीआरपी व चतुर्थ श्रेणी पदों पर शीघ्र नियुक्ति के दिये निर्देश…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून : सीआरपी-बीआरपी व चतुर्थ श्रेणी पदों पर शीघ्र नियुक्ति के दिये निर्देश…
उत्तराखंडशिक्षा

देहरादून : सीआरपी-बीआरपी व चतुर्थ श्रेणी पदों पर शीघ्र नियुक्ति के दिये निर्देश…

Aarti Verma
Last updated: 2025/01/28 at 11:17 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

लम्बे समय से गैर हाज़िर शिक्षकों पर होगी कार्रवाईः डॉ. धन सिंह रावत

कहा, नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ आयोजित की जायेगी बोर्ड परीक्षा

सीआरपी-बीआरपी व चतुर्थ श्रेणी पदों पर शीघ्र नियुक्ति के दिये निर्देश

देहरादून : 28 जनवरी 2025,
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय विद्यालयों से लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की अब खैर नहीं। ड्यूटी से नदारद इन शिक्षकों पर ठोस कार्रवाई के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। इसके अलावा अधिकारियों को प्रदेशभर में 10वीं व 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराने को कहा गया है। साथ ही सीआरपी-बीआरपी एवं चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों से लम्बे समय से गायब चल रहे शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है लेकिन कुछ शिक्षक नियमों को ताक पर रखकर स्कूलों से नदारद हैं। ऐसे शिक्षकों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जायेगा।

विभागीय मंत्री ने 10वीं व 12वीं कक्षाओं की परिषदीय परीक्षाओं को नकल विहीन व पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और निर्धारित समय पर बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने को अधिकारियों को कहा। इसके अलावा उन्होंने संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरने की बात कही।

डॉ. रावत ने बैठक में सीआरपी-बीआरपी एवं चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया की प्रगति आख्या तलब कर नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी पर अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने शीघ्र ही नियुक्ति प्रक्रिया तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि सीआरपी-बीआरपी व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति न होने से इसका खामियाज विभाग को उठाना पड़ है जिसका सीधा असर छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा में शिक्षकों की शीघ्र तैनाती करने के निर्देश भी बैठक में दिये। इसके साथ ही डॉ. रावत ने शिक्षकों के अंतरमण्डलीय स्थानांतरण, कलस्टर विद्यलयों, पीएम-श्री विद्यालयों के निर्माण कार्यों को तेजी के पूरे करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

बैठक में विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक प्राथमिक शिक्षा आर.के. उनियाल, प्रभारी निर्देशक माध्यमिक शिक्षा एस.बी. जोशी, अपर निदेशक डॉ. मुकुल सती, एपीडी समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जबकि सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma January 28, 2025 January 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी खबर : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता…
Next Article उत्तराखंड : राष्ट्रीय गेम्स के शुभारंभ कार्यक्रम में उत्तराखंड की शानदार पारम्परिक प्रस्तुति ने प्रधानमंत्री का जीता दिल…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?