By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड बनेगा खिलाड़ियों की नर्सरी : रेखा आर्या
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड बनेगा खिलाड़ियों की नर्सरी : रेखा आर्या
उत्तराखंड

उत्तराखंड बनेगा खिलाड़ियों की नर्सरी : रेखा आर्या

Aarti Verma
Last updated: 2025/09/30 at 9:24 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखंड बनेगा खिलाड़ियों की नर्सरी : रेखा आर्या

दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ

 

  • रुद्रपुर/उधमसिंह नगर, 30 सितंबर
    दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में मंगलवार को सीबीएसई की नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देश के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहली बार उत्तराखंड की धरती पर इस स्तर की फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब केवल देवभूमि और वीरभूमि ही नहीं, बल्कि खेल भूमि के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।

रेखा आर्या ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को खिलाड़ियों की नर्सरी बनाना है और आने वाले वर्षों में प्रदेश को खेल जगत की सुपर पावर के रूप में स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि फ़ेंसिंग केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, गति और रणनीति का अद्भुत संगम है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए प्रदेश सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। पदक विजेता खिलाड़ियों को अधिकतम नगद इनाम राशि और सरकारी नौकरी से लेकर युवा खिलाड़ियों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं तक विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में हर सप्ताह किसी न किसी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जो प्रदेश में तेजी से विकसित होती खेल संस्कृति का प्रमाण है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। स्कूल के बच्चों ने पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधानों में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और संगीत की झलक पेश की। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे माहौल में उत्साह और उमंग भर दी।

इस अवसर पर नेशनल फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, महासचिव डीके सिंह, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी, भाजपा काशीपुर के जिला सह प्रभारी भारत भूषण चुघ और कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर नागेन्द्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarrya
Aarti Verma September 30, 2025 September 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article दिव्यांग बालक की व्यथित विधवा माता शोभा; 2 बच्चों की परवरिश
Next Article थाना मुनि की रेती व ANTF की संयुक्त कार्रवाई, 600 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड November 1, 2026
चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
breaking November 1, 2026
चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंड क्राइम November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?