कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों, शहीद परिवारों और 151 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान
सोसायटी ऑफ मिशन 4G के सम्मान समारोह में रक्तदान शिविर का भी आयोजन, राष्ट्रभक्ति और सेवा का दिया संदेश
डोईवाला – कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्र के वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए सोसायटी ऑफ मिशन 4G (गौ, गंगा, गाँव एवं गायत्री) की ओर से जोगीवाला स्थित स्काई गार्डन में भव्य कारगिल विजय दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में वीर सैनिकों, शहीदों के परिजनों तथा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 151 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का उद्देश्य वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ ही युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम की विशेष पहल के रूप में वीर सैनिकों और शहीदों के सम्मान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने किया। शिविर में 50 से अधिक युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर चंद्रा तिवारी (से.नि.) ने कहा कि कारगिल के वीरों का साहस और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि सैनिकों का सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवता और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करते हैं।
स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि कारगिल के अमर शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट ने कहा कि मिशन 4G समाज में राष्ट्रभक्ति, सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। भविष्य में भी संस्था ऐसे जनहित और राष्ट्रहित के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
समारोह में ब ले. कर्नल डॉ. हरीश जोशी, मेयर सौरभ थपलियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मितेश सेमवाल, ईरा कुकरेती, प्रतिभा पाठक, राकेश उनियाल, हरीश रावत, राकेश डंगवाल, जितेंद्र मियां, दिगम्बर प्रसाद बलूनी, ज्योतिका पांडे, गीतांजलि, सविता भट्ट, रामेश्वरी चौहान, विमला शर्मा, गीता बागड़ी, शोभा पांडे, वंदना रावत, नंदिनी ढौंढियाल, शिवम ढौंढियाल, वी.के. सुंदरम, नीतू कंडारी, संजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


