By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: विकासनगर : पुलिस ने बैंक से पर्स काटकर 90 हजार रुपये चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, 2 महिलाएं गिरफ्तार…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > विकासनगर : पुलिस ने बैंक से पर्स काटकर 90 हजार रुपये चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, 2 महिलाएं गिरफ्तार…
उत्तराखंडक्राइम

विकासनगर : पुलिस ने बैंक से पर्स काटकर 90 हजार रुपये चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, 2 महिलाएं गिरफ्तार…

Aarti Verma
Last updated: 2025/03/08 at 2:16 PM
Aarti Verma
Share
9 Min Read
SHARE

कोतवाली विकासनगर
जिला देहरादून
 08/03/2025

महिला का पर्स काटकर 90 हजार रुपये चोरी करने वाले अन्तर्राज्य गिरोह का विकासनगर पुलिस ने किया फण्डाफोड, 02 महिलाएं गिरफ्तार चोरी किये गये 62200 रूपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त 02 सर्जिकल ब्लेड बरामद।

विकासनगर:  07/03/2025 को बेबी देवी पत्नी अजब सिंह निवासी न0 5 ढकरानी थाना विकासनगर देहरादून ने थाना आकर शिकायत दर्ज करायी कि 05/03/2025 को समय करीब 11.30 बजे SBI बैक हरबर्टपुर से 01 लाख रुपये निकालकर पंजाब नेशनल बैक कोर्ट रोड ढकरानी में जाकर 10,000 रुपये किसी अन्य खाते में जमा किये गये तथा शेष 90000रुपये जिन्हे कि अपने पर्स में रखा था को PNB ढकरानी के अन्दर से ही किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे पर्स को नीचे से काटकर पर्स में रखे 90000रुपये चोरी कर लिये हैं। शिकायतकर्ता की तहरीर पर थाना विकासनगर में तत्काल अज्ञात के विरुद्ध अन्तर्गत धारा -303(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 2, क्षेत्राधिकारी विकासनगर द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा SBI बैंक हरबर्टपुर के कैमरे चैक किये गये तो शिकायतकर्ता समय करीब-11.25 से 11.35 बजे के मध्य शिकायतकर्ता कैश काउंटर पर खडी दिखायी दी तथा दो संदिग्ध महिलाएं बैंक में एंट्री कर बैंक में बैठती दिखायी दी। तत्पश्चात शिकायतकर्ता बैंक में ही अपने पैसे निकालते तथा पैसों को गिनते हुये दिखायी । दोनों संदिग्ध महिलाओं द्वारा शिकायतकर्ता को देखकर बैंक से बाहर चले गये तथा रास्ते में इन्तजार करने लगे। तत्पश्चात शिकायतकर्ता समय -12.09 मिटन पर कोर्ट रोट /PNB मोड पर उक्त संदिग्ध महिलाओं द्वारा कुछ दूरी बनाते हुये शिकायतकर्ता का पीछा करते दिखायी दिया।

घटनास्थल PNB बैंक कोर्ट रोड हरबर्टपुर में सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया कि -5/3/2025 को समय करीब 12.11 बजे दो संदिग्ध महिलाएं वादी मुकदमा का पीछा करते हुये बैंक के अन्दर आते दिखायी दी तथा शिकायतकर्ता के पीछे खडी हो गयी । जिनमें एक लम्बे कद की तथा एक सामान्य कद की दिख रही थी तथा पहनावा व चाल-चलन बाहरी राज्यों का प्रतीत हो रहा था। जिसमें लम्बे कद की महिला द्वारा अपने दाहिने हाथ से हरकत करते हुये शिकायतकर्ता के बैग को काटने की हरकत दिखायी तथा फूर्ति से बैंक से बाहर जाना दिखायी दिया। दोनों बैंकों के सीसीटीवी फुटजों के अवलोकन से यह स्पष्ट हुआ कि दोनों महिलाएं बैंक में जाकर किसी भी काउंटर में जाकर किसी बैंक कर्मचारी से बात करते नहीं दिखायी दी। केवल अपराध कारित करने के उद्देश्य से बैंक मे एंट्री की थी तथा शिकायतकर्ता को निशाना बनाते हुये रैकी करती दिखायी दी। संदिग्धता परिलक्षित होने पर उक्त संदिग्ध महिलाओं की सीसीटीवी फुटुजों से फोटो लेकर विभिन्न व्हट्स्एप ग्रुप्स व टेलीग्राम के माध्यम से फोटो साझा की गई। जिससे जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त दोनों महिलाएं राजगढ जिला म0प्र0 की उठाईगिरी महिलाएं हैं जो देश के विभिन्न राज्यों में जाकर अपराध कारित करती हैं तथा घटनास्थल से कहीं दूर रहने का ठिकाना बनाकर घटना कारित करने पर पुनः उक्त स्थान पर चली जाती हैं। आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की । सुरागरसी पतारसी करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध की फुटेज से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूस्प चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्यागी फार्म हाउस से हरिपुर मध्य 02 महिला जाती दिखाई दी। जो पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ी में भागने का प्रयास करने लगे जिनपर शक होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों महिलाओं को पकड लिया गया, पकडी गयी महिलाओं द्वारा नाम-पता पूछने पर एक महिला ने अपना नाम रेनू बाई पत्नी प्रमोद निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश उम्र 40 वर्ष व दूसरी महिला द्वारा अपना नाम काली बाई पत्नी शक्ति सिंह निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश उम्र 32 वर्ष बताया । जिनसे सख्ती से पूछताछ की तो पूछताछ में उक्त महिलाओं द्वारा बताया कि हम मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं व हम पेशेवर चोरी तथा उठाईगिरी करती हैं ।

हम दोनों परसों सहारनपुर से यहा आई थी । सहारनपुर रोड पर स्टेट बैंक एक महिला को बैंक से रकम निकालते व गिनते हमने देख लिया था हमारे द्वारा उसका पीछा किया तो वह दूसरे पीएनबी बैंक में चली गयी हम दोनों भी उसके पीछे लाइन में लग गयी तथा मौका पाकर उसके कंधे पर टंगे बैग को पीछे से काटकर रकम निकाल ली । हमारे पास नुकीला ब्लेड रहता है जिससे हम घटना को अंजाम देते हैं। घटना करने के पश्चात हम सहारनपुर चली गयी थी वहा हमारे साथ की अन्य महिला भी थी उसके बाद हम दोनों आज घूमते हुए यहाँ फिर से घटना करने की फिराक में आये थे । उक्त महिलाओं का हुलिया सीसीटीवी फुटेज में दिख रही संदिग्ध फोटो से मेल खाना पाया गया । जिस पर उक्त महिलाओं को 7/03/2025 को समय करीब -16.55 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी किये गये 62200 रूपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त 02 सर्जिकल ब्लेड ,लाल रंग व हरे रंग का थैला ,एक बादामी रंग का छोटा बैग बरामद हुआ। अभियुक्ताओं को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

अपराध करने का तरीका-

उक्त महिलाएं 10 से 12 की संख्या में अपने गावं से अन्य प्रदेशों में जाकर धर्मशालाओं में कमरा किराये पर लेकर 02 से 03 महिलाओं का ग्रुप बनाकर उस स्थान से 60-70 कि0मी0 दूर भीड-भाड वाले स्थान पर जाकर वंहा पर अच्छे कपडे तथा नकली जेवरात पहनकर बैंक, सार्वजनिक समारोह जैस कथा,भजन, विवाह समारोह में जाकर वंहा पर अकेली महिलाओं को चिन्हित करती हैं तथा उसके बाद रैकी कर महिलाओं के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250308-WA0031.mp4

नाम पता अभियुक्ता:-

01- रेनू बाई पत्नी प्रमोद निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश उम्र 40 वर्ष
02- काली बाई पत्नी शक्ति सिंह निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश उम्र 32 वर्ष ।
बरामद माल:-

01- 62200 रूपये नकद
02- घटना में प्रयुक्त 02 सर्जिकल ब्लेड
03- ,लाल रंग व हरे रंग का थैला ,
04- एक बादामी रंग का छोटा बैग

https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250308-WA0030.mp4

आपराधिक इतिहास:-

अभियुक्ताओं के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। सम्बन्धित थाने से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिलाएं अपने थाना/जनपद क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कारित नहीं करती हैँ जबकि दूर जाकर दूससे राज्यों व जिलें मे चोरी की घटना कारित करती हैं।

पुलिस टीम :-
01-निरीक्षक राजेश साह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
02-उ0नि0 सनोज कुमार चौकी प्रभारी हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून।
03-कानि0 बृजपाल सिंह कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून।
04-कानि0 नवीन कोहली कोतवाली विकासनगर। जनपद देहरादून।
05-कानि0 अनिल सालार कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून।
06-म0कानि0 आशा कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून।
07-कानि0 किरन एस0ओ0जी0 जनपद देहरादून।

You Might Also Like

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…

जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

ट्रांसफर नियमों की बाधाएं दूर करने पर जोर, विभागों से स्थायी समाधान के प्रस्ताव तलब

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Vikasnagar
Aarti Verma March 8, 2025 March 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article युवती से मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार…
Next Article रुद्रप्रयाग: दुर्गाधार चोपता क्षेत्रांतर्गत कुंडा दानकोट के पास स्कूटी हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
उत्तराखंड October 29, 2026
CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड October 29, 2026
जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड October 29, 2026
ट्रांसफर नियमों की बाधाएं दूर करने पर जोर, विभागों से स्थायी समाधान के प्रस्ताव तलब
उत्तराखंड October 29, 2026
मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
उत्तराखंड October 28, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?