By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: टिहरी झील में गूंजी सफलता की लहरें 20 युवाओं ने हासिल किया जल क्रीड़ा का राष्ट्रीय प्रमाणन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > टिहरी झील में गूंजी सफलता की लहरें 20 युवाओं ने हासिल किया जल क्रीड़ा का राष्ट्रीय प्रमाणन
उत्तराखंड

टिहरी झील में गूंजी सफलता की लहरें 20 युवाओं ने हासिल किया जल क्रीड़ा का राष्ट्रीय प्रमाणन

Aarti Verma
Last updated: 2026/08/19 at 10:49 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

टिहरी गढ़वाल।

टिहरी झील में गूंजी सफलता की लहरें 20 युवाओं ने हासिल किया जल क्रीड़ा का राष्ट्रीय प्रमाणन

रोजगार व स्वरोजगार की नई लहर: राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा के सहयोग से सम्पन्न हुआ 15-दिवसीय विशेष प्रशिक्षण

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा प्रदेश के युवाओं को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। जनपद टिहरी स्थित टिहरी झील में राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा के सहयोग से 05 से 19 अगस्त 2026 तक आयोजित 15-दिवसीय जल क्रीड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रदेश के समस्त जनपदों से चयनित 20 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग कर प्रमाणित प्रशिक्षण प्राप्त किया।

19 अगस्त 2026 को टिहरी झील परिसर में आयोजित समापन समारोह में राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा से प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक प्रवीण सिंह रावत एवं विराज शिंदे उपस्थित रहे। इस अवसर पर परिषद के जल क्रीड़ा विशेषज्ञ भूपेन्द्र सिंह, ऑफिसर कमांडिंग विपिन मिश्रा, डिप्टी कमांडेंट आशुतोष बिष्ट तथा जनपद के DTDO भी उपस्थित रहे तथा प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया।

“उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की यह पहल राज्य के युवाओं को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक ठोस कदम है। जल क्रीड़ा जैसे नवाचार-आधारित प्रशिक्षणों से न केवल स्थानीय युवा व्यावसायिक रूप से दक्ष बनेंगे, बल्कि प्रदेश साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक वैश्विक गंतव्य के रूप में भी स्थापित होगा। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक जनपद के युवाओं को कौशल विकास के ऐसे अवसर उपलब्ध कराए जाएँ, जिससे वे ‘रोजगार लेने वाले’ के बजाय ‘रोजगार देने वाले’ बनें।”

धीराज सिंह गर्ज्याल, सचिव पर्यटन, उत्तराखण्ड शासन

प्रशिक्षण का विवरण

15-दिवसीय पाठ्यक्रम को तीन चरणों में व्यवस्थित रूप से संचालित किया गया –

प्रथम चरण (05 दिवस): जीवन रक्षक तकनीक / लाइफ सेविंग तकनीक

द्वितीय चरण (05 दिवस): पावर बोट हैंडलिंग एवं टिलर

तृतीय चरण (05 दिवस): वाटर स्कीइंग

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा द्वारा प्रमाणित लाइसेंस प्रदान किया जाएगा, जो भारत सहित सम्पूर्ण मध्य-पूर्व क्षेत्र में मान्य होगा जिससे प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के द्वार खुलेंगे।

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की यह पहल राज्य में जल क्रीड़ा पर्यटन को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परिषद का लक्ष्य ऐसे प्रशिक्षणों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाकर ‘रोजगार सृजन’ एवं ‘साहसिक पर्यटन में उत्तराखण्ड को विश्व-स्तरीय पहचान’ दिलाने के व्यापक लक्ष्य को साकार करना है।

You Might Also Like

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

TAGGED: Dehradun news uttarakhand news, Tihri ghadwal
Aarti Verma August 19, 2026 August 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून : जन समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…
Next Article हेलमेट से लेकर ब्लैक स्पॉट तक, सड़क सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने कसी कमर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?