By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: महिला हत्याकांड से हड़कंप, आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की कई टीमें गठित
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > महिला हत्याकांड से हड़कंप, आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की कई टीमें गठित
उत्तराखंडक्राइम

महिला हत्याकांड से हड़कंप, आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की कई टीमें गठित

Aarti Verma
Last updated: 2026/02/01 at 7:53 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग में अवसाद बना हत्या की वजह

महिला हत्याकांड से हड़कंप, आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की कई टीमें गठित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर, घटनास्थल निरीक्षण कर अधिकारियों से घटना की जानकारी ली गई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी गई,अभियुक्त के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया

देहरादून : 01/02/2026

कोतवाली ऋषिकेश:-31/01/2026 की रात्रि में कोतवाली ऋषिकेश को सूचना प्राप्त हुई की शिवाजी नगर, गली नंबर 11 में किराये में रह रही एक महिला को एक व्यक्ति द्वारा गोली मार दी है। उक्त सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा,मौके पर मृतक महिला की पहचान प्रीति रावत के रूप मे हुई, मृतक महिला के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला एम्स अस्पताल में सहायिका के पद पर कार्य कर रही थी तथा शिवाजी नगर में अकेले किराए पर रहती थी। घटना के संबंध में मृतक महिला के पिता बच्चन सिंह रावत द्वारा लिखित तहरीर कोतवाली ऋषिकेश मे बाबत उनकी पुत्री की हत्या सुरेश गुप्ता द्वारा गोली मारकर करने के संबंध में दी गई, लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु०अ०सं०- 49/26 धारा- 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा अभियुक्त के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही है।

https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260201-WA0032.mp4
https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260201-WA0031.mp4

अभियोग की प्रारंभिक विवेचना,व आसपास के लोगो से पूछताछ पर प्रकाश में आया कि मृतक महिला का कुछ वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो गया था तथा कोरोना के समय मृतक महिला सुरेश गुप्ता के ससुराल वालों की ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने के लिए आई थी, जहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई थी तथा उसके पश्चात से सुरेश गुप्ता का अक्सर मृतक महिला से मिलना जुलना होता था व उसके घर पर आना-जाना था, सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी जब उसके घर वालों को पता चली तो सुरेश गुप्ता व उसकी पत्नी का अक्सर झगड़ा होता था उक्त पारिवारिक झगडे को स्थानीय सम्मानित व्यक्तियों द्वारा भी निपटने का काफी प्रयास किया गया परंतु सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग के चलते पारिवारिक विवाद बढ़ता गया उक्त विवाद के चलते अभियुक्त सुरेश गुप्ता द्वारा प्रीति के साथ विवाह करने के लिए अपनी पत्नी से लगभग 04 माह पूर्व आपसी सहमति से तलाक ले लिया, प्रीति से शादी करने से पूर्व प्रीति एवं उसके परिजनों द्वारा ऋषिकेश में संपत्ति लेने की बात सुरेश गुप्ता से कही गई, जिस कारण अभियुक्त सुरेश गुप्ता द्वारा अपनी लक्सर हरिद्वार स्थित अपनी पैतृक सारी संपत्ति 35 लाख में बेचकर ऋषिकेश मे प्रीति के साथ रहने के लिए मकान ढूंढ़ने लगा, परंतु 35 लाख में कोई अच्छी संपत्ति न मिलने के कारण अभियुक्त एवम् प्रीति के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा जिस कारण अभियुक्त अवसाद में भी आ गया था।

https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260201-WA0029.mp4
https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260201-WA0030.mp4

प्रथमदृष्टया अभियुक्त का मृतिका प्रीति के साथ प्रेम प्रसंग होने के कारण अपनी पत्नी से तलाक होने

तथा अपनी लक्सर स्थित सारी संपत्ति बेचकर भी ऋषिकेश में प्रीति संग शादी कर रहने के लिए मकान न खरीद पाने के चलते मनमुटाव व अवसाद,मे आकर अभियुक्त द्वारा उक्त घटना का अंजाम दिया गया परिलक्षित हो रहा है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से विवेचना की जा रही है।

You Might Also Like

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Ssp dehradun
Aarti Verma February 1, 2026 February 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल से कोटद्वार को नई पहचान, इको-टूरिज्म और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री
Next Article ‘विकसित भारत’ की दिशा में ऐतिहासिक बजट, आत्मनिर्भर व समावेशी भारत का मजबूत आधार : माला राज्य लक्ष्मी शाह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?