By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: महिला सशक्तिकरण राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला — निशंक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > महिला सशक्तिकरण राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला — निशंक
उत्तराखंड

महिला सशक्तिकरण राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला — निशंक

Aarti Verma
Last updated: 2026/05/26 at 3:03 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

Bharat Gupta

महिला सशक्तिकरण राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला — निशंक

नारी शक्ति और प्राकृतिक संरक्षण का एक साथ हुआ अभिनंदन

डोईवाला– स्पर्श गंगा अभियान के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर, कोटी अठुरवाला में आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान समारोह का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, स्पर्श गंगा अभियान की ब्रांड एंबेसडर आरुषि पोखरियाल निशंक तथा पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।

समारोह का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें आत्मनिर्भरता, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर 150 से अधिक महिला पर्यावरण प्रेमी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्वच्छता, जल-संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

मुख्य अतिथि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण किसी भी राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनती हैं, तो परिवार, समाज और देश स्वतः सशक्त होते हैं। बेटियों को समान अवसर देने और नेतृत्व की भूमिका में आगे लाने को उन्होंने सामाजिक ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दायित्व बताया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को केंद्र में रखकर संचालित योजनाओं का बताते हुए कहा कि इनका उद्देश्य महिलाओं को निर्णय-प्रक्रिया में भागीदार बनाना है। उन्होंने स्पर्श गंगा अभियान को सामाजिक चेतना और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम भी बताया।

स्पर्श गंगा अभियान की ब्रांड एंबेसडर आरुषि पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता, संस्कार और महिला सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने वाला एक व्यापक आंदोलन है। उन्होंने महिला पर्यावरण मित्रों को समाज में बदलाव की अग्रदूत बताते हुए कहा कि शिक्षा, स्वावलंबन और सम्मान से जुड़कर महिलाएं सतत विकास की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं।

डोईवाला पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी मातृशक्ति में निहित होती है। महिलाओं का सम्मान हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान है। नारी के सशक्त होने से ही समाज में संतुलन, संवेदनशीलता और संस्कार मजबूत होते हैं।

कार्यक्रम में पुरुषोत्तम डोभाल, जगत सिंह असवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, विनीता पेन्यूली, प्रीति थपलियाल, रीता नेगी, आशा खाती, स्वरूप सिंह नयाल, बेताल सिंह नेगी, किरन रावत, रजनी मिश्रा, सतेश्वरी रावत आदि के अलावा जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

You Might Also Like

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Doiwala news
Aarti Verma May 26, 2026 May 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जन अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने पर रहेगा फोकस, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे-डीएम डॉ. आशीष चौहान
Next Article उत्तराखण्ड में बकरीद की छुट्टी बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?