By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को समर्पित निरंकारी मिशन का योग दिवस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को समर्पित निरंकारी मिशन का योग दिवस
उत्तराखंडस्वास्थ्य

स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को समर्पित निरंकारी मिशन का योग दिवस

Aarti Verma
Last updated: 2026/06/21 at 2:16 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को समर्पित निरंकारी मिशन का योग दिवस

ऋषिकेश : 21 जून, 2026:– सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की ब्रांच ऋषिकेश में योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता पर केंद्रित कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें योग शिक्षक मनीष गैरोला एवं ज्योति प्रजापति ने परिभागियों को योगाभ्यास करवाया।

ब्रांच संचालक दुष्यंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग सत्र का उद्देश्य स्वस्थ मन सहज जीवन के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाना है।

योग शिविर की शुरुआत पवनमुक्तासन श्रृंखला के विभिन्न सूक्ष्म व्यायामों से की गई। इसमें पैर की अंगुलियों का संचालन, टखनों का संचालन एवं चक्रण, घुटनों का संचालन आदि अभ्यास सम्मिलित थे। इसके पश्चात चक्की चालनासन, मेरु वक्रासन किया गया। वज्रासन एवं मण्डूकासन, सूर्य नमस्कार किया गया।


खड़े होकर किए जाने वाले आसनों में ताड़ासन, त्रियक ताड़ासन, वृक्षासन तथा कटिचक्रासन का अभ्यास कराया गया। सत्र का समापन अनुलोम-विलोम प्राणायाम एवं भ्रामरी प्राणायाम के साथ किया गया।
कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तों, सेवादल स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की। दोनों अनुभवी योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित योग सत्र में प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

सतगुरु माता जी अक्सर अपने विचारों में ‘स्वस्थ मन सहज जीवन’ का उल्लेख करते हुए बताते है कि हमारा शरीर निरंकार प्रभु की देन है जिसे स्वस्थ रखना हमारा मूल कर्त्तव्य है इसलिए दीर्घआयु और सक्रिय सफल जीवन के लिए योग नितांत आवश्यक है।


इस वर्ष अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थी, जिसने यह संदेश दिया कि वास्तविक स्वास्थ्य शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन का समन्वित स्वरूप है। इसी भावना के अनुरूप संत निरंकारी मिशन ने योग को आत्मजागृति, अनुशासन और सकारात्मक जीवन दृष्टि का सशक्त माध्यम बताते हुए जन-जागरूकता को प्रोत्साहित किया।

You Might Also Like

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 21, 2026 June 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, रेफरल ट्रैकिंग सिस्टम होगा लागू
Next Article अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?