By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ब्लांइड मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > ब्लांइड मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा
उत्तराखंड

ब्लांइड मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

Aarti Verma
Last updated: 2025/08/29 at 12:17 PM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

रिपोर्टर: आरती वर्मा,

 देहरादून : 29/08/2025,

ब्लांइड मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

Contents
रिपोर्टर: आरती वर्मा, देहरादून : 29/08/2025,

कन्सट्रक्शन साइट पर केयर टेकर की हत्या करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोरी की नियत से कन्सट्रक्शन साइट पर घुसे थे दोनो अभियुक्त

केयर टेकर की जेब से पैसे व मोबाइल चोरी करते समय उसके जाग जाने तथा विरोध करने पर सरिये से वार कर की थी उसकी हत्या

घटना के बाद मृतक का मोबाइल व पैसे लेकर घटना स्थल से फरार हो गये थे अभियुक्त

थाना राजपुर : 28/08/2025 कीे प्रातः कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में केयरटेकर का काम कर रहे व्यक्ति जर्रार अहमद पुत्र मुशर्रफ निवासी मोहल्ला कैतवाड़ा, ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 68 वर्ष संदिग्ध हालात में मृत अवस्था में पडा हैं, उक्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुुंचा, घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा घटनास्थल पर जाकर घटना के सम्बंध में जानकारी ली गई।

मौके पर एक व्यक्ति निमार्णाधीन मकान में बने टीम शेड में चारपाई पर मृत अवस्था में पडा था, जिसके सिर पर चोट के निशान थे तथा नाक-मुंह से खून बह रहा था। संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई, घटना के सम्बंध में निमार्णाधीन साइट के ठेकेदार तोसीफ अहमद पुत्र मगंता हसन द्वारा मृतक की हत्या किये जाने के सम्बंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0-164/25, धारा 103 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिस पर थाना राजपुर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीमो द्वारा घटनास्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया साथ ही आस पास के लोगो से फटना के संबंध में पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन में पुलिस टीम को घटना स्थल के पास 02 संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिये, जिनके सम्बन्ध में जानकारी हेतु सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 01: प्रवीन रावत उर्फ अमन तथा 02: पवन कुमार को राजपुर क्षेत्र में आर्चिड पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण:-

अभियुक्तो से सख्ती से पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिये चोरी-चकारी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।  27-08-2025 की रात्रि लगभग 02 बजे दोनो अभियुक्त पैदल-पैदल सहस्त्रधारा रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की साइट पर चोरी की नीयत से पहुंचे, मौके पर निर्माणाधीन साइट पर एक व्यक्ति टिन शेड में सो रहा था। अभियुक्तों द्वारा टिन शेड के अन्दर जाकर उक्त व्यक्ति की जेब से मोबाइल फोन तथा 650 रू0 निकाल लिये। इस दौरान उक्त व्यक्ति की नींद खुलने पर उसके द्वारा अभियुक्त पवन कुमार को पकड लिया गया, जिस पर दोनो अभियुक्तों ने पास पडे लोहे के सरिये से उक्त व्यक्ति पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा पैसे व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गये। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे के सरिये को पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- प्रवीन रावत उर्फ अमन पुत्र मदन रावत, निवासी चालन गांव, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, उम्र 19 वर्ष

2- पवन कुमार पुत्र तिलक राम, निवासी काठबंगला, थाना राजपुर, उम्र 19 वर्ष

बरामदगी:-

01: मृतक का मोबाइल फोन
02: घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया

पुलिस टीम:-

1- उ0नि0 शैकी कुमार, थानाध्यक्ष राजपुर
2- व0उ0नि0 विजेंद्र कुमार,
3- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
4- कां0 विशाल
5- कां0 प्रदीप असवाल
6- का0 अमित भट्ट
7- कां0 आशीष, एसओजी देहरादून

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

केदारनाथ-यमुनोत्री में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी SDRF, दुर्गम रास्तों से सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

बिग न्यूज़ : 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Rajpur
Aarti Verma August 29, 2025 August 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार हैं उत्तराखंड – मुख्यमंत्री
Next Article उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने की विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड October 24, 2026
केदारनाथ-यमुनोत्री में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी SDRF, दुर्गम रास्तों से सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
उत्तराखंड October 24, 2026
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
उत्तराखंड October 24, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?