Breaking : दीपावली की रात विवाद के बाद भगदड़, कार के पिछले टायर की चपेट में आने से युवक की मौत…
थाना डालनवाला: दीवाली की रात्री में कार सवार युवकों व स्कूटी सवार युवको के मध्य हुए विवाद के दौरान कार चालक द्वारा अचानक तेजी व लापरवाही से कार पीछे के दौरान मृतक युवक की कार की चपेट में आने व गम्भीर रूप से घायल होने के कारण हुई मृत्यू: दिनांक 09/11/2026 को थाना डालनवाला पर वादी नदीम अन्सारी निवासी ई-43 केवल विहार, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 08/11/2026 को वादी के पुत्र अर्श अन्सारी के दोस्त श्रेयस मंमगाई, निवासी नेहरू कॉलोनी, देहरादून द्वारा दिवाली मनाने हेतु अर्श अन्सारी को अपने घर पर बुलाया था तथा रात्रि फोन करने पर कहा गया कि अर्श सुबह आ जाएगा। सुबह श्रेयस की माता का फोन आया कि तुम्हारा बेटा मोर्चरी में मृत पड़ा है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0- 189/2026 धारा- 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अब तक की विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि दीपावली की देर रात्री युवक अपने अन्य साथियों के साथ था, इसी दौरान रेसकोर्स सूरी चौक पर दूसरे पक्ष स्कूटी चालकों के साथ हुए विवाद के प्रकरण में अग्रवाल बेकरी निकट धर्मपुर चौक में कार चालक युवकों व स्कूटी चालक युवकों के बीच पुन: विवाद होने पर कार चालक द्वारा अचानक लापरवाही व तेजी से कार पीछे करने के दौरान मृतक युवक कार के पिछले टायर की चपेट में आ गया, जिससे वह जिसमें गम्भीर रूप से घायल हो गया जिस कारण उसकी मृत्यू हो गयी। प्रकरण के सभी पहलुओं की गहनता से जाचं की जा रही है।

इस वीडियो में मृतक गाड़ी में सवार है व गाड़ी से उतर रहा है अपने साथियों के साथ और भगदड़ मैं कार के पीछे चपेट में आ गया
