By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: छह माह तक मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन, शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > छह माह तक मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन, शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड

छह माह तक मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन, शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/10 at 10:54 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट पर्व एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ छह माह के शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की भोग मूर्ति उत्सव डोली में विराजमान होकर सेना के बैंड और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई।

इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारे लगाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित मुखीमठ में कर सकेंगे। मंगलवार सुबह से ही गंगोत्री धाम में कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

सेना के बैंड की धुनों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों से पूरा धाम हुआ भक्तिमय

तीर्थ पुरोहितों ने गंगा घाट पर मां गंगा का अभिषेक और आरती की, जबकि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। निर्धारित मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12:05 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। डोली यात्रा के दौरान सेना के बैंड की धुनों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा।

शीतकाल में भी गंगोत्री धाम में साधनारत रहने वाले साधु-संतों के साथ मंदिर, आश्रम और होटलों की देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने मां गंगा को भावभीनी विदाई दी। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए मार्कंडेयपुरी देवी मंदिर में ठहरेगी। यहां रातभर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके बाद बुधवार को डोली मुखबा गांव पहुंचेगी, जहां अगले छह माह तक मां गंगा की पूजा-अर्चना और दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए।

You Might Also Like

BREAKING : देहरादून में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, कार के नीचे आने से युवक की मौत…

ब्रेकिंग : एक किलो से ज्यादा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार…

विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी दस्तावेज : मुख्यमंत्री

“रणजीत सिंह वर्मा : राज्य आंदोलन की के एक जननायक ” का विमोचन सीएम धामी ने किया

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Utterkashi
Aarti Verma November 10, 2026 November 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article ब्रेकिंग : एक किलो से ज्यादा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार…
Next Article BREAKING : देहरादून में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, कार के नीचे आने से युवक की मौत…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

BREAKING : देहरादून में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, कार के नीचे आने से युवक की मौत…
उत्तराखंड November 10, 2026
ब्रेकिंग : एक किलो से ज्यादा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार…
उत्तराखंड क्राइम November 10, 2026
विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी दस्तावेज : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 9, 2026
“रणजीत सिंह वर्मा : राज्य आंदोलन की के एक जननायक ” का विमोचन सीएम धामी ने किया
उत्तराखंड November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि…
उत्तराखंड November 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?