एक किलो से ज्यादा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार…
चार लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त…
पीरान कलियर : हरिद्वार में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पिरान कलियर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 222 ग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही रेनॉल्ट काइगर कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर को पिरान कलियर पुलिस बेड़पुर चौक के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार मोनू अली निवासी खेड़ी शिकोहपुर, भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आसपास के गांवों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस इकट्ठा करता था और कलियर क्षेत्र में इसे छोटी-छोटी मात्रा में महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
