By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून : चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी दो लोग घायल…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून : चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी दो लोग घायल…
उत्तराखंड

देहरादून : चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी दो लोग घायल…

Aarti Verma
Last updated: 2024/04/08 at 2:46 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

 

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

 

चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में दो लोग घायल हो गए. जिन्हें एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया.

विकासनगर: चकराता त्यूनी मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी. जिसकी वजह से कार सवार दो लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि पर्यटक चकराता घूमने आए पर्यटकों को उतारकर चालक कार लेकर आगे चला गया. तभी चकराता में जंगलात चौकी के पास कार अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई. हादसे में कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए. जिनका रेस्क्यू कर अस्पताल में इलाज किया गया.

 

चकराता त्यूनी मोटर पर हुआ हादसा: दरअसल, बीती देर रात एसडीआरएफ को चकराता थाना पुलिस से कार हादसे की सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया कि चकराता त्यूनी मोटर मार्ग पर जंगलात चौकी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है. यह सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के एएसआई सुरेश बिजल्वाण के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पहुंची.

 

वहीं, एसडीआरएफ की टीम रस्सियों के सहारे खाई में उतरी और दुर्घटनाग्रस्त कार तक पहुंचकर घायलों को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला. खाई और अंधेरा होने की वजह से एसडीआरएफ के जवानों को रेस्क्यू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बमुश्किल किसी तरह से घायलों को खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां पर उनका उपचार किया गया.

 

कार हादसे में घायल

 

नागेंद्र रावत, निवासी- कोटद्वार

सौरभ शर्मा.- निवासी- देहरादून गंभीर

 

चकराता थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि देहरादून से पर्यटक को लेकर एक कार चकराता आई थी. कार चालक पर्यटकों को एक होटल में छोड़कर बाजार सामान के लिए जा रहा था. इसी दौरान कार खाई मे गिर गई.

You Might Also Like

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Vikasnagar
Aarti Verma April 8, 2024 April 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article विकासनगर : कोतवाली विकास नगर पुलिस द्वारा 1अभियुक्त को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार…
Next Article टिहरी – देहरादून संसदीय क्षेत्र में राजशाही को जोत सिंह गुनसोला विकास से खत्म करेंगे ! – अभिनव थापर ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?