By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डीएम के निर्देश, पेयजल शिकायतों का डे-टू-डे निस्तारण रखें जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > डीएम के निर्देश, पेयजल शिकायतों का डे-टू-डे निस्तारण रखें जारी
उत्तराखंड

डीएम के निर्देश, पेयजल शिकायतों का डे-टू-डे निस्तारण रखें जारी

Aarti Verma
Last updated: 2025/06/17 at 1:35 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

डीएम के निर्देश, पेयजल शिकायतों का डे-टू-डे निस्तारण रखें जारी।

कंट्रोल रूम को अब तक मिली 150 शिकायतें, 147 निस्तारित।

पेयजल से जुड़े 07 विभागों के सक्षम अधिकारी, 20 अप्रैल से 24×7 कंट्रोल रूम में तैनात।

बरसात में भी हर घर तक पहुंचे साफ पेयजल, जल स्रोत और टैंकों की हो नियमित सफाई।

प्रशासन का लक्ष्य, हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति-डीएम

देहरादून 17 जून, 2025

मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन सर्तकता और सक्रियता से डे-टू-डे समस्या का निदान करने में जुटा है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 17 जून तक पेयजल की 150 शिकायतें मिली है, जिसमें से 147 शिकायतों का समाधान कर लिया गया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग में लगी है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुड़े 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से 24×7 जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है।

जिलाधिकारी ने पेयजल डिविजन के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पानी की समस्या का डे-टू-डे ही समाधान किया जाए। कोई भी शिकायत अनावश्यक लंबित न रहे। जनसेवा के तहत हर घर तक निर्बाध रूप से शुद्ध पेयजल आपूर्ति करना ही प्रशासन का लक्ष्य है। मानसून सीजन में भी हर घर तक निर्बाध रूप से साफ पानी की सप्लाई जारी रखें। जल स्रोत और टैंकों पर क्लोरिनेशन के साथ ही नियमित सफाई रखी जाए।

सुभाष नगर के कई घरों में पानी न पहुंचने की समस्या पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में गेल कंपनी द्वारा गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान विभागीय पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसको मरम्मत कराते हुए जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है। मोनाल एन्क्लेव में पेयजल समस्या का निस्तारण करते हुए बताया कि क्षेत्र में 14 जून को यूयूएसडीए द्वारा पेयजल व सीवर लाइन बिछाने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर 15 जून से पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

चन्द्र शेखर आजाद नगर में पेयजल की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में नलकूप की मोटर खराब होने पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। मोटर की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। जीएमएस रोड़ से शिव प्रसाद गैरोला, विपिन, अनुज कुमार, सरस्वती, अतुल एवं संजय सिंह की शिकायतों पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में गेल द्वारा गैस लाइन विछाने से बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थी। इसको देखते हुए क्षेत्र में टैंकरों से उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति की गई। वर्तमान में पेयजल लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। पिथूवाला, पंकज विहार निवासी एनके शर्मा ने कंट्रोल रूम के दूरभाष पर पानी न आने की शिकायत दर्ज की थी। उनकी समस्या का भी निस्तारण कर लिया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर मिलने वाली शिकायतों का त्वरित संज्ञान लिया जा रहा है।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma June 17, 2025 June 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article लैंड फ्रॉड मामलों को गंभीरता से ले अधिकारी, तेजी से करें वादों का निस्तारण – अपर आयुक्त
Next Article धामी कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, ये हुए फैसले
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?