By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: लैंड फ्रॉड मामलों को गंभीरता से ले अधिकारी, तेजी से करें वादों का निस्तारण – अपर आयुक्त
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > लैंड फ्रॉड मामलों को गंभीरता से ले अधिकारी, तेजी से करें वादों का निस्तारण – अपर आयुक्त
उत्तराखंड

लैंड फ्रॉड मामलों को गंभीरता से ले अधिकारी, तेजी से करें वादों का निस्तारण – अपर आयुक्त

Aarti Verma
Last updated: 2025/06/17 at 11:06 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

अपर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक।

गढ़वाल मंडल के 07 जिलों में लैंड फ्रॉड के दर्ज 58 मामलों में से 08 का मौके पर निस्तारण।

लैंड फ्रॉड मामलों को गंभीरता से ले अधिकारी, तेजी से करें वादों का निस्तारण – अपर आयुक्त।

देहरादून। 17 जून, 2025
गढ़वाल अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को देहरादून सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक हुई। कमेटी द्वारा लैंड फ्रॉड में दर्ज 58 मामलों पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट और शिकायतकर्ताओं की सुनवाई के आधार पर 08 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

 

अपर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लैंड फ्रॉड के मामलों को गंभीरता से लेते हुए इससे जुड़े वादों का तेजी से निस्तारण करें। भूमि फ्रॉड से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्यवाही करें और इसकी रिपोर्ट तत्काल साझा करें। ऐसे प्रकरण जिनमें भूमि धोखाधडी स्पष्ट परिलक्षित हुई है, उनमें एफआईआर दर्ज करते हुए एसआईटी से जांच कराने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त ने न्यायालय में विचारधीन मामलों को छोड़कर शेष विभागीय स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही में तेजी लाने और भूमि से सम्बन्धित किसी भी प्रकरण को अपने स्तर पर लंबित ना रखने के निर्देश दिए। लैंड फ्रॉड मामलों के निस्तारण और भूमि प्रबंधन के सम्बन्ध में न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करवाने के भी निर्देश दिए। जिन भूमि के प्रकरणों में जांच की जानी हैं और रिपोर्ट दी जानी है उसकी जांच करते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

लैंड फ्रॉड में दर्ज कुल 58 मामलों में से सबसे अधिक 45 मामले देहरादून जिले से संबंधित थे। जबकि पौड़ी जनपद के 06, टिहरी व रूद्रप्रयाग के 02-02 और चमोली, रूद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जनपद के 1-1 प्रकरण पर चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों की जांच रिपोर्ट और शिकायतकर्ताओं की सुनवाई के आधार 08 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। लैंड फ्रॉड समन्वय समिति ने सुनवाई में चल रहे अधिकांश मामलों पर एक माह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत, एसडीएफओ मसूरी उदय गौड, एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ओसी क्लेक्ट्रेट अपूर्वा सिंह, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, एसडीएम वृजेश कुमार तवारी, एसडीएम कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड, एसडीमए यमकेश्वर अनिल चन्याल, एसडीएम रूड़की लक्ष्मी राज चौहान, एसडीएम लैंसडाउन शालिनी मौर्य, संयुक्त सचिव एमडीडीए गौरव चटवाल, एमएनए ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, एसआर राम दत्त मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 17, 2025 June 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन 18 जून से शुरू : रेखा आर्या
Next Article डीएम के निर्देश, पेयजल शिकायतों का डे-टू-डे निस्तारण रखें जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?