By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: वाहन से टक्कर मारकर एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > वाहन से टक्कर मारकर एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंडक्राइम

वाहन से टक्कर मारकर एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aarti Verma
Last updated: 2024/02/06 at 10:21 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE
  • ब्लाइंड Hit and Run केस का दून पुलिस ने किया खुलासा
  • वाहन से टक्कर मारकर एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • मौके से मिले Side mirror के कवर तथा कांच के टुकड़ों से अभियुक्त तक पहुँची पुलिस

प्रेमनगर : दिनांक 31-01-2024 को वादी राजेश कुमार पुत्र कुंवर पाल निवासी सुद्धोवाला प्रेमनगर देहरादून के दाखिला प्रार्थना पत्र बावत अज्ञात सिलवर ग्रे रंग कार चालक द्वारा अपने वाहन कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वादी के छोटे भाई वतन सिंह पुत्र कुंवर पाल निवासी गुरुनानक एन्कलेव सुद्धोवाला प्रेमनगर देहरादून (जो जोमेटो में डिलिवरी का कार्य करता था) की मो0सा0 न0 UK07FK-4229 पर टक्कर मारकर वादी के भाई वतन सिंह की मृत्यु कारित करना के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0- 15/2024 धारा 279/304ए भादवि बनाम- अज्ञात पंजीकृत हुआ, जिसकी विवेचना उ0नि0 नरेन्द्र सिंह के सुपुर्द की गयी।

घटनास्थल के निरीक्षण में पुलिस को दुर्घटना कारित करने वाले वाहन के साइड मिरर का कवर तथा टूटे हुए काँच के टुकड़े प्राप्त हुए, जिसके संबंध में कार शोरूम व स्थानीय मैकेनिकों से जानकारी करने पर उक्त साइड मिरर का टूटा शीशा व कवर बलैनो कार का होना ज्ञात हुआ, जिस पर पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरो की मदद से अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तो घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी फुटेज में एक नई बलेनो कार A/F नंबर प्लेट की जाती हुई दिखाई दी, परंतु आगे के सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर उक्त कार के संबंध में कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा देहरादून व आस-पास के क्षेत्रों के सभी कार शोरूम्स में जाकर पिछले दो माह के दौरान खरीदी गई बलेनो कारो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, तथा उक्त सभी कारो का भौतिक रूप से सत्यापन किया गया।

सत्यापन के दौरान पुलिस टीम को कोटरा संतूर क्षेत्र में किराये पर रहने वाले अरूण कुमार पुत्र रविन्दर कुमार उम्र-37 वर्ष, निवासी- ग्राम- युसुफखेड़ी तलबपुर, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 की नई बोलेनो कार का साइड मिरर बदला हुआ मिला, जिसके संबंध में जानकारी करने पर कार स्वामी को स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया।

सर्विलांस के माध्यम से कार स्वामी के घटना के दिन की लोकेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर घटना के समय उक्त व्यक्ति की लोकेशन घटनास्थल के आसपास होनी ज्ञात हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त अरुण कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया।

नाम- पता अभियुक्त :-

अरूण कुमार पुत्र रविन्दर कुमार उम्र-37 वर्ष, निवासी- ग्राम- युसुफखेड़ी, तलबपुर, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ0प्र0

 

पुलिस टीम

1- उ0नि0 नरेन्द्र सिंह

2- का0 विजय कुमार

You Might Also Like

“रणजीत सिंह वर्मा : राज्य आंदोलन की के एक जननायक ” का विमोचन सीएम धामी ने किया

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि…

चमोली में 200 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति को SDRF ने रात में किया रेस्क्यू, घायल अस्पताल पहुंचाया

राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

अनिल कुमार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma February 6, 2024 February 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी खबर : उत्तराखंड विधानसभा में UCC विधेयक पेश, जय श्रीराम के लगे नारे
Next Article दिन के उजाले में रेकी कर रात्रि में चोरी को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को सफलतापूर्वक किया गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

“रणजीत सिंह वर्मा : राज्य आंदोलन की के एक जननायक ” का विमोचन सीएम धामी ने किया
उत्तराखंड November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि…
उत्तराखंड November 9, 2026
चमोली में 200 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति को SDRF ने रात में किया रेस्क्यू, घायल अस्पताल पहुंचाया
उत्तराखंड November 9, 2026
राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नीरज कश्यप ने दीपावली एवं भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
breaking November 7, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?