By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ठेकेदार पर फायर करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > breaking > अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ठेकेदार पर फायर करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
breakingउत्तराखंडक्राइम

अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ठेकेदार पर फायर करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aarti Verma
Last updated: 2024/11/02 at 1:43 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

जानलेवा हमले का आरोपी आया दून पुलिस की गिरफ्त में

अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ठेकेदार पर फायर करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

पाइप हटाने को लेकर हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम

घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त पिस्टल के साथ किया था गिरफ्तार।

थाना रायवाला : 1/11/24 की रात्रि में कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायवाला को छिद्दरवाला में एक व्यक्ति द्वारा शहनवाज नाम के ठेकेदार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना से उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए प्रभारी निरीक्षक रायवाला मय फोर्स के तत्काल घटनास्थल छिद्दरवाला पहुंचे तो मौके से एक व्यक्ति अपनी कार से घटनास्थल से भागता दिखाई दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा मौके से पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर बरामद हुई, जिसको चैक करने पर उसमे 03 खोका कारतूस व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ मे पकड़े गए व्यक्ति द्वारा अपना नाम अरजिंदर बताया तथा शाहनवाज नाम के ठेकेदार से हुए विवाद के दौरान उस पर गोली चलाना बताया गया। मौके पर घायल व्यक्ति के संबंध में जानकारी करने पर हुआ कि घायल शाहनवाज़ को उसके परिजन जॉलीग्रांट अस्पताल ले गए है।

घटना के संबंध में घायल व्यक्ति की पत्नी की ओर से थाना रायवाला पर दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायवाला पर मु0अ0स0 – 207/24 धारा 109/351(3)/115(2)/324(4) BNS बनाम अरजिंदर पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त अरजिन्दर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि शाहनवाज ठेकेदारी का कार्य करता है, जिसके द्वारा नाली बनाने में प्रयुक्त सीमेंट के बड़े-बड़े पाइपों को अभियुक्त अरजिंदर के घर के सामने जंगलात की जमीन पर रखा हुआ था, जिसे लेकर अभियुक्त द्वारा आपत्ति व्यक्त की गई थी तथा उक्त पाइपों को हटाने को लेकर अभियुक्त अरजिन्दर तथा शाहनवाज के बीच विवाद हो गया था तथा 01/11/2024 की रात्रि में अभियुक्त अरजिंदर जेसीबी मशीन से उक्त पाइपों को नुकसान पहुँचा रहा था, मौके पर पहुंचे शाहनवाज द्वारा आपत्ति करने पर अभियुक्त द्वारा अपने लाइसेंस से पिस्तौल से उस पर फायर करते हुए जानलेवा हमला किया गया।

नाम पता अभियुक्त:-

अरजिंदर पुत्र स्व0 चंदन सिंह निवासी चक जोगीवाला, छिद्दरवाला थाना रायवाला, उम्र 40 वर्ष

बरामदगी:-

1- एक लाइसेंसी रिवाल्वर
2- 03 खोखा कारतूस
3- 02 जिन्दा कारतूस

पुलिस टीम:-

1- निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, प्रभारी थाना रायवाला
2- उ०नि० चिंतामणि मैठाणी
3- उ०नि० कुशाल सिंह रावत
4- कानि० धर्मालाल
5- कानि० मुनीश
6- कां० भजन भारती

You Might Also Like

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी…

राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी : मुख्यमंत्री

दिसंबर के पहले सप्ताह में महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार योजना की पहली किस्त: रेखा आर्या

महिलाओं के अभिनय से जीवंत होगी रामकथा, आदि शक्ति महिला रामलीला का आगाज

आईटी पार्क जलभराव पर DM का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Patelnagar
Aarti Verma November 2, 2024 November 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश- पशुलोक बैराज से SDRF ने निकाला एक युवती का शव
Next Article देहरादून: जिलाधिकारी द्वारा स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्यों की सघन मॉनिटरिंग…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी…
उत्तराखंड क्राइम November 13, 2026
राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 13, 2026
दिसंबर के पहले सप्ताह में महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार योजना की पहली किस्त: रेखा आर्या
उत्तराखंड November 13, 2026
महिलाओं के अभिनय से जीवंत होगी रामकथा, आदि शक्ति महिला रामलीला का आगाज
उत्तराखंड November 12, 2026
आईटी पार्क जलभराव पर DM का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
उत्तराखंड November 12, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?