By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ पढिए पूरी खबर क्या-क्या मिला पुलिस को
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ पढिए पूरी खबर क्या-क्या मिला पुलिस को
उत्तराखंडक्राइम

देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ पढिए पूरी खबर क्या-क्या मिला पुलिस को

Aarti Verma
Last updated: 2024/05/11 at 11:21 AM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

 

 

एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 

एसओजी तथा पटेलनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर संचालित कर रहे 02 अभियुक्तों (01 महिला, 01 पुरुष) मौके से किया गिरफ्तार,अपराध मैं संलिप्त कॉल सेंटर में काम कर रहे 15 लोगो (08 युवतियां, 07 युवक) को दिया 41 CRPC का नोटिस

 

मौके से पुलिस टीम को 14 लैपटॉप मय हेड फोन , 07 मोबाइल फोन, ब्रॉडबैन्ड कनैक्शन के उपकरण तथा 7 स्क्रिप्ट हुई बरामद

 

अभियुक्तों द्वारा कॉल सेंटर के माध्यम से स्वयं को microsoft का प्रतिनिधि दर्शाकर कंप्यूटर सिस्टम में स्वयं के द्वारा भेजे गए बग/ वायरस को ठीक करने के बहाने विदेशों में लोगो से की जाती थी ठगी।

 

पटेल नगर क्षेत्र में अवैध रूप से इंटरनेशनल कॉल सेंटर संचालित होने की गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए कॉल सेंटर संचालक 02 लोगों को गिरफ्तार किया गया है व अपराध मैं संलिप्त 15 युवक,युवतियों को पूछताछ कर अपराध को पुष्टि होने पर 41 crpc का नोटिस देकर कार्यवाही को गई है, पूछताछ में प्रकरण से जुड़ी और भी कड़िया सामने आई है, जिसके संबंध में कार्रवाई की जा रही है :- एसएसपी देहरादून

 

कोतवाली /पटेलनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से पटेल नगर क्षेत्र में महंत इंद्रेश अस्पताल के पास स्थित रिद्धिम टॉवर में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर के संचालित होने तथा उक्त कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी लोगों को कॉल कर उनसे ठगी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में SOG देहरादून तथा पटेलनगर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

 

गठित टीम द्वारा  11/05/2024 को क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व मे उक्त अवैध कॉल सेन्टर पर दबिश दी गई तो मौके पर रिद्धिम टावर के प्रथम तल पर बने एक बडे हॉल मे कुछ युवक/युवतियां लैपटॉप व कम्पयूटर सिस्टम के सामने बैठकर हैडफोन लगाकर कॉल पर बात कर रहे है, जो स्वंय को माइक्रोसॉफ्ट ऑनलाइन सपोर्ट कम्पनी का प्रतिनिधि बताकर लोगो से उनके कम्पयूटर सिस्टम से वायरस / बग हटाकर उनके बैंक खातो की जानकारी प्राप्त कर रहे थे।

 

 

जिनसे मौके पर पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे सभी विवेक तथा निकिता नाम के व्यक्तियों के लिए काम करते है।

 

उक्त कॉल सेंटर के माध्यम से वे अपना नाम बदलकर स्वयं को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर विदेशी कॉल आने पर लोगो से बात करते है तथा विदेशी कस्टमर से कंप्यूटर सिस्टम मे वायरस होने व हैक होने से संबंधित समस्या के बारे में जानकारी मिलने पर उक्त समस्या को ठीक करने के एवज मे उनके सिस्टम मे अल्ट्रा व्यूवर का प्रयोग कर सिस्टम की एक्सेस प्राप्त कर लेते है तथा पूर्व में उन्ही के द्वारा भेजे गए वायरस को ठीक करने की बात कहकर उनसे गिफ्ट कार्ड तथा क्रिप्टो करेंसी में पेमेंट प्राप्त कर उनके साथ धोखाधडी करते है, जिसके बदले उन्हें हर माह अच्छी खासी सैलरी मिल जाती है तथा जिनके लिए वे काम करते है, उन्हें भी अच्छा खासा मुनाफा मिल जाता है। पुलिस टीम द्वारा मौके से कॉल सेंटर संचालक विवेक व निकिता को गिरफ्तार किया गया तथा कॉल सेंटर में कार्य कर रहे 15 लोगों (07 युवकों व 08 युवतियों ) को 41 CRPC का नोटिस दिया गया।

 

मौके से पुलिस टीम को कॉल सेंटर में लोगो से संपर्क कर धोखाधड़ी में प्रयोग किये जा रहे 14 लैपटॉप मय चार्जर मय हेड फोन , 07 मोबाइल फोन, ब्रॉडबैन्ड कनैक्शन से सम्बन्धित उपकरण, मय 7 स्क्रिप्ट बरामद किये गये। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सँ0 – 321/24 धारा – 75/ 66C/ 66D आई0टी0 एक्ट तथा 120बी/420 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

 

नाम पता अभियुक्त गण

 

1-विवेक पुत्र अनिल कुमार निवासी चरेल सैक्टर 44 नोएडा (पीजी अर्पित) उत्तर प्रदेश, मूल निवासी – गम0नं0-1045 ग्राम अगरोहा , हिसार, हरियाणा ।

 

2-निकिता पुत्री किरन निवासी विलीज सोनादा पोस्ट ऑफिस kyuseong, जिला दार्जलिंग, पश्चिम बंगाल ।

 

अभियुक्त गणो से बरामदगी

 

1- लैपटॉप – 14 मय चार्जर मय हेड फोन ,

 

2- मोबाइल फोन- 07

 

3- ब्रॉडबैन्ड कनैक्शन से सम्बन्धित उपकरण,

 

4- 7 स्क्रिप्ट

 

पुलिस टीम

 

1- अनिल कुमार जोशी, क्षेत्राधिकारी सदर

 

2- निरीक्षक कमल कुमार लुन्ठी प्रभारी कोतवाली पटेलनगर

 

3-उ0नि0 बलदीप सिह

 

4-म0उ0नि0 मीना रावत

 

5-कानि0 विपिन कुमार

 

6-कानि0 अरविन्द बर्त्वाल

 

7-महिला कानि0 मीनू

 

8-महिला कानि0 किरन

 

SOG टीम

 

1- नि0 चन्द्रभान सिह अधिकारी प्रभारी निरीक्षक SOG

 

2-उ0नि0 लोकेन्द्र बहुगुणा

 

3-कानि0 विपिन राणा

 

4-कानि0 ललित कुमार

 

5-हेड कानि0 किरन

 

6-कानि0 अमित कुमार

 

7-कानि0 पंकज कुमार

You Might Also Like

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma May 11, 2024 May 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून : अध्यक्ष उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की गई बैठक…
Next Article पैठाणी के ग्राम खण्ड मल्ला से साइबर ठग के आरोपी को हरियाणा से पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढिए पूरी खबर…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप
उत्तराखंड October 7, 2026
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 7, 2026
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तराखंड October 7, 2026
देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना
उत्तराखंड October 7, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड October 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?