By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: घरवालों ने भेजा बनने इंजीनियर, नशे की लत ने बनाया चोर, अब जायेंगे जेल, 2 छात्रों समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > घरवालों ने भेजा बनने इंजीनियर, नशे की लत ने बनाया चोर, अब जायेंगे जेल, 2 छात्रों समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तराखंडक्राइम

घरवालों ने भेजा बनने इंजीनियर, नशे की लत ने बनाया चोर, अब जायेंगे जेल, 2 छात्रों समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार

Aarti Verma
Last updated: 2024/03/10 at 12:17 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

घरवालों ने भेजा बनने इंजीनियर, नशे की लत ने बनाया चोर, अब जायेंगे जेल, 2 छात्रों समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार

 

राजपुर थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

 

वाहन चोरी की घटनाओं में इंजीनियरिंग के 2 छात्रों समेत 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की 01 बुलेट मोटरसाइकिल तथा 01 एक्टिवा हुई बरामद

 

गिरफ्तार तीनों अभियुक्त नशे के हैं आदि, अपने नशे की पूर्ति के लिए दिया था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम

 

गिरफ्तार अभियुक्तो में से एक है आदतन अपराधी, जिसके विरुद्ध अन्य जनपदों में भी वाहन चोरी के कई अभियोग है पंजीकृत

 

राजपुर : 6 मार्च को वादी नवीन पेटवाल निवासी सिद्ध विहार थाना रायपुर ने थाना राजपुर पर तहरीर दी की उनकी मोटरसाइकिल बुलेट संख्या Uk- 07 FF 5774 उनके आईटी पार्क स्थित ऑफिस की पार्किंग में खड़ी थी, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है। जिस पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 61/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

17 फ़रवरी को वादी संजीव कुमार निवासी वासु स्टेट कैनाल रोड थाना राजपुर देहरादून ने थाना राजपुर आकर तहरीर दी कि उनकी एक्टिव नंबर UK O7BB 4866, जो कि घर के बाहर खड़ी थी, किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। तहरीर प्राप्त होने पर थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 41/24 धारा 379 भादवी बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओ के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के क्रम थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा थाना स्तर पर टीमें गठित की गयी है।

 

गठित पुलिस टीमो द्वारा सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल सर्विलांस की मदद से व लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुये मुखबिर की सूचना पर आज 9 मार्च को दोनों घटनाओ का अनावरण करते हुए घटना में शामिल 1 अभियुक्त अजय कुमार को किरशाली रोड से मु0अ0सं0- 61/2024 में वादी की चोरी गयी मोटरसाइकिल के साथ तथा 2 अन्य अभियुक्तों राजकुमार गुप्ता व अल्तमस नवाज को सिनोला रोड से मुकदमा अपराध संख्या 41/24 मे वादी की एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया। उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार गुप्ता व अल्तमस नवाज डी0आई0टी0 कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र हैं। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे सभी नशे के आदी है तथा अपने खर्चे की पूर्ति के लिए उनके द्वारा वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया था।

 

अभियुक्त अजय कुमार आदतन वाहन चोर है, जो पूर्व में भी देहरादून, चमोली तथा उत्तरकाशी से वाहन चोरी में जेल जा चुका है।

 

अभियुक्त अजय कुमार पुत्र राजेश लाल ग्राम दादर चौकी नंदप्रयाग, जनपद चमोली उम्र 26 वर्ष, राजकुमार गुप्ता पुत्र सुरेश निवासी ग्राम गहा कस्बा बीरगंज नेपाल हाल पता केएफसी, निकट Dit कॉलेज, उम्र 23 वर्ष, अल्तमश नवाज पुत्र अखिल हैदर निवासी केसर बाग हंस लिया कॉलेज के पास जनपद लखनऊ, उत्तर प्रदेश हाल पता केएफसी निकट Dit कॉलेज, उम्र 23 वर्ष है।

 

अभियुक्त के पास से UK- 07- FF- 5744 मोटरसाइकिल (बुलेट), UK- 07- BB- 4866 एक्टिवा बरामद ki गई।

 

इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकेंद्र चौधरी चौकी प्रभारी जाखन, उपनिरीक्षक मुकेश नेगी, हेड कांस्टेबल, संतोष कुमार, कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल विशाल कुमार उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

TAGGED: Crime News, Dehradun news, Dehradun news uttrakhand news, Uttrakhand news
Aarti Verma March 10, 2024 March 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article विकासनगर कोतवाली मैं रमजानईद-उल-फितर के संबंध में कि गई गोष्ठी ।
Next Article टिहरी गढ़वाल  :थाना मुनि की रेती पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नवनीत भुल्रलर के निर्देशन में सांई मंदिर भागला शिवपुरी में चोरी करने वाले शातिर अर्न्तराज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश,
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?