By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: टिहरी गढ़वाल  :थाना मुनि की रेती पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नवनीत भुल्रलर के निर्देशन में सांई मंदिर भागला शिवपुरी में चोरी करने वाले शातिर अर्न्तराज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश,
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > टिहरी गढ़वाल  :थाना मुनि की रेती पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नवनीत भुल्रलर के निर्देशन में सांई मंदिर भागला शिवपुरी में चोरी करने वाले शातिर अर्न्तराज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश,
उत्तराखंडक्राइम

टिहरी गढ़वाल  :थाना मुनि की रेती पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नवनीत भुल्रलर के निर्देशन में सांई मंदिर भागला शिवपुरी में चोरी करने वाले शातिर अर्न्तराज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश,

Aarti Verma
Last updated: 2024/03/10 at 2:22 PM
Aarti Verma
Share
14 Min Read
SHARE

संवाददाता : हेमंत कुमार,

 

 

टिहरी गढ़वाल  :थाना मुनि की रेती पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नवनीत भुल्रलर के निर्देशन में सांई मंदिर भागला शिवपुरी में चोरी करने वाले शातिर अर्न्तराज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश,

03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 17 किलो ग्राम चांदी बरामद कुल कीमत करीब 12,75000 रू0 (बारह लाख पचहत्तर हजार रूपये)

✳️ दिनांक 06.03.2024 को थाना मुनिकीरेती पर वादी  मदन लाल गैरोला पुत्र स्वर्गीय  राम प्रसाद गैरोला निवासी- ग्राम भांगला थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा दिनांक 5 /6-03- 2024 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम भांगला स्थित साई मंदिर से चांदी का सिंहासन, चांदी का छत्र चोरी कर ले जाने के संबंध में मु0अ0स0 26 /24 धारा 380 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी शिवपुरी उ0नि0 मनोज ममंगाई के सपुर्द की गयी ।

धार्मिक स्थल पर हुयी चोरी की घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए  नवनीत सिंह भुल्लर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी गढ़वाल द्वारा घटना का तत्काल अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया।  अपर पुलिस अधीक्षक  एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर द्वारा घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व में कुल 07 टीमे गठित की गयी । उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के अनावरण हेतु लगातार पुलिस टीमो का मार्गदर्शन किया गया ।

गठित पुलिस टीम
1- सीसीटीवी कैमरो का फुटेज ।
2- पूर्व में मंदिरों में चोरी करने वाले गैंग का सत्यापन ।
3- पूर्व में प्रकाश में आये अपराधियों का सत्यापन ।
4- स्थानीय संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन ।
5- घटनास्थल का सैल साइड डाटा/सीडीआर विश्लेषण हेतु सर्विलांस टीम ।
6- सादा वस्त्रो मे स्थानीय संदिग्धो का सत्यापन ।
7- शिवपुरी गूलर क्षेत्र मे कार्यरत विभिन्न मजदूरो एवं सदिग्धो का सत्यापन ।

घटना के अनावरण एवं अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयासः-
गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण करने पर पाया कि घटनास्थल चौकी गूलर से करीब 40 किमी0 दूरस्थ स्थान पर एकान्त मे है जिसके आसपास आवाजाही बहुत कम रहती है और मंदिर के आसपास व आने जाने वाले रास्तो पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नही है जिसके कारण पुलिस टीम के लिए घटना का अनावरण करना एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था ।

गठित पुलिस टीमो द्वारा बेहतरीन सामंजस्य के साथ घटना के अनावरण हेतु स्थानीय गांव भांगला, घेराधार, बांसकाटल, चमेली मे स्थानीय लोगो से घटना से पूर्व आने जाने वाले लोगो के बारे मे जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 05.03.2024 को घटना से पूर्व एक मोटरसाईकिल पर तीन संदिग्ध सिख वेशधारी व्यक्ति साई मंदिर भांगला की तरफ जाते दिखाई दिये थे।

जिनके हुलिये आदि के बारे मे जानकारी प्राप्त की गयी । उक्त इनपुट के आधार पर गठित पुलिस टीमो द्वारा गूलर, शिवपुरी, तपोवन, मुनिकीरेती, कैलाशगेट से घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्तो पर लगे लगभग 50 सीसीटीवी कैमरो को चैक गया किया, पूर्व में प्रकाश में आये 80 पेशेवर अपराधियों एवं 100 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया ।

सर्विलांस टीम द्वारा घटनास्थल का स्थल साइड डाटा एकत्रित कर संदिग्ध मोबाइल नंबरों का गहनता से विश्लेषण किया गया ।

सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर दिनांक 05.03.2024 को घटनास्थल की तरफ 03 संदिग्ध व्यक्ति सांई मंदिर भांगला की तरफ जाते दिखायी दिये। जो सिख वेशभूषा धारण किये हुए थे । सीसीटीवी कैमरे में आये संदिग्ध व्यक्तियो की पहचान हेतु मैन्युअल पुलिसिंग एवं सीसीटीवी फुटेज की मदद से उक्त संदिग्ध व्यक्तियो की शिनाख्त हेतु प्रयास किये गये ।

उक्त संदिग्ध व्यक्तियो की तलाश हेतु गुरूद्वारा ऋषिकेश मे पूछताछ की गयी तथा गुरूद्वारे की सीसीटीवी फुटेज चैक की गयी तो सीसीटीवी फुटेज मे तीन संदिग्ध व्यक्ति दिनांक 05.03.2024 को गुरूद्वारा ऋषिकेश मे घूमते दिखाई दिय़े जो घटना से पूर्व एक मोटरसाईकिल पर शिवपुरी की ओर जाते दिखाई दिये ।

उक्त संदिग्ध व्यक्तियो के बारे मे जानकारी करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम कुलवन्त सिंह उर्फ राजू पुत्र बलवन्त सिंह नि0 फतेहगंज थाना गदरपुर जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड हाल निवासी दिल्ली प्रकाश मे आय़ा । जो पूर्व में कई राज्यो में मंदिर व गुरुद्वारों में चोरी की घटनाओ मे शामिल रहा है तथा गैंग का सक्रिय गैंग लीडर हैं ।

उक्त गैंग द्वारा पूर्व में भी थाना राजपुर देहरादून स्थित प्रतिष्ठित साईं मंदिर, कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के मन्दिरों व गुरूद्वारो मे चोरी की घटना घटित की गयी है । अभियुक्त कुलवंत एक शातिर किस्म का चोर है जो अपने गैंग के सदस्यों के साथ दिन में गुरुद्वारे/मंदिरों की रैकी करता है व रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देता है ।

संदिग्ध बलवंत व उसके साथियों की तलाश हेतु उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गयी, लेकिन अभि0गण शातिर होने के कारण संभावित ठिकानों पर नहीं मिले और लगातार छुपते रहे ।

संदिग्ध कुलवंत सिंह के बारे में गहनता से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कुलवंत थाना गदरपुर उधमसिंहनगर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ विभिन्न राज्यो/थानों में 18 से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। कुलवन्त सिंह अपने साथ अलग अलग व्यक्तियो को जोडकर आपराधिक घटनाए घटित करता है । गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार संदिग्ध कुलवन्त और उसके साथियों की तलाश, सुरागरसी पतारसी की गयी ।

दिनांक 09.03.2024 को मुखबिर की सूचना पर साई मंदिर भांगला में चोरी करने वाले शातिर अभि0गण कुलवन्त सिहं पुत्र बलवन्त सिंह निवासी- ग्राम फतेहगंज थाना गदरपुर जिला उधमसिहं नगर हाल निवासी- चंद्र विहार थाना निहाल विहार दिल्ली उम्र 40 वर्ष, अवतार सिहं पुत्र सरजीत सिहं निवासी- 205 निहाल विहार थाना ख्याला दिल्ली उम्र 47 वर्ष, त्रिलोक सिंह उर्फ शोले पुत्र तीरथ सिंह निवासी- लतीपुर थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल निवासी- मकान नंबर 7 टी ब्लॉक निहाल विहार थाना निहाल विहार दिल्ली उम्र 31 वर्ष को बिजली घर गूलर के पास से चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।

अभि0गण के कब्जे से साई मंदिर भांगला से चोरी सफेद धातु का छत्र, साई बाबा के सिंहासन के अंश व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गयी ।

अभि0गण की निशादेही पर ग्राम ठाठ चमेली के जंगल से साई मंदिर भांगला से चोरी किया गया लगभग 15 किलो ग्राम सफेद धातु का सामान बरामद किया गया । विवेचना के दौरान अभियोग में धारा 457, 411, 34 भादवि की वृद्धि की गयी ।

 

अपराध करने का तरीकाः-
अभियुक्त कुलवंत द्वारा मंदिरों में चोरी करने के लिए एक संगठित गिरोह बनाया गया है। जिसका गैंग लीडर कुलवन्त सिंह उर्फ राजू है।

जिसके सक्रिय सदस्य अवतार सिंह व त्रिलोक सिंह है। बलवंत और उसके साथी GOOGLE/ YOUTUBE पर विभिन्न राज्यों में स्थित मंदिर आदि को सर्च करते हैं और मंदिर की रैकी कर मंदिर में लगे आभूषणों के बारे में जानकारी करते है। घटना से पूर्व स्थानीय लोगो, स्थानीय परिस्थितयों के बारे में जानकारी कर घटना करने के लिए प्लान तैयार करते है ।

घटना से पूर्व अपने मोबाइल फोनों को घटनास्थल से काफी पहले बन्द कर सुनियोजित एवं शातिर तरीके से घटना को अंजाम देते है। अभि0गण चोरी के माल को अलग-2 जगह छिपाकर रखते है और थोडा-2 करके बेचते है।

जिससे किसी को चोरी के माल के बारे में जानकारी न हो सके। उपरोक्त गैंग के विरूद्ध उत्तराखण्ड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में मन्दिर व गुरूद्वारो में चोरी करने के कई अभियोग पंजीकृत है।

पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त गणो ने पुछताछ पर बताया कि हमने उत्तराखण्ड के तिरंगा साई मन्दिर के बारे में Youtube पर एक वीडीयो मे देखा था की इस मन्दिर मे काफी मात्रा में चांदी का नक्कासी किया आभुषण है जिस पर मैनें अपने गैंग के साथियो कि दिखाकर यहां चांदी के आभुषणो की चोरी की योजना बनाई और हम तीनो दिनांक 04/03/2024 को ऋषिकेश होते हुए दिनांक 05/03/2024 को ऋषिकेश से लगभग 50 किलोमीटर दुर एकान्त मे बने तिरंगा साई मन्दिर पहुचे तथा जगह का जायजा लेकर रात्रि के समय मौका देखकर मन्दिर के दरवाजे का कुन्डा तोडकर हम तीनो ने साई बाबा के सिंहासन पर लगी चांदी के नक्कासी किये सारे आभुषण व छत्र को चोरी कर अपने साथ ले आये थे ।

सामान अधिक होने की वजह से कही हम पकडे ना जाए इसलिए हमने सामान को गठरी मे बाध कर जंगल मे छिपा दिया था और हम तीनो वापस चले गये आज हम तीनो उसमे से कुछ माल को बेचने के लिए ले जारहे थे कि हमे पुलिस ने पकड लिया हमने जहां माल छिपया था वह स्थान भी पुलिस को दिखाकर बाकी शेष माल भी बरामद करा दिया ।

गिरफ्तार अभि0गण-

1-कुलवन्त सिहं पुत्र बलवन्त सिहं निवासी- ग्राम फतेहगंज थाना गदरपुर जिला उधमसिहं नगर हाल निवासी- चदर विहार थाना निहाल विहार दिल्ली उम्र 40 वर्ष
2-अवतार सिहं पुत्र सरजीत सिहं निवासी- 205 निहाल विहार थाना ख्याला दिल्ली उम्र 47 वर्ष
3- त्रिलोक सिंह उर्फ शोले पुत्र तीरथ सिंह निवासी- लतीपुर थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल निवासी- मकान नंबर 7 टी ब्लॉक निहाल विहार थाना निहाल विहार दिल्ली उम्र 31 वर्ष

अपराधिक इतिहास अभियुक्तगण

कुलवन्त सिंह उर्फ राजू
1. मु0अ0सं0- 001/2009 धारा 3/4 गुण्डा अधि 0 थाना गदरपुर ऊधम सिंह नगर
2. मु0अ0सं0- 002/2009 धारा 110G CrPC थाना गदरपुर ऊधम सिंह नगर
3. मु0अ0सं0- 233/2008 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गदरपुर ऊधम सिंह नगर
4. मु0अ0सं0- 309/2007 धारा 457/380/411 IPC थाना गदरपुर ऊधम सिंह नगर
5. मु0अ0सं0- 1772/2007 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गदरपुर ऊधम सिंह नगर
6. मु0अ0सं0- 124/2018 धारा 379/411 IPC थाना गदरपुर उत्तराखण्ड
7. मु0अ0सं0- 80/2012 धारा 457/380/411 IPC थाना राजपुर उत्तराखण्ड साई बाबा मन्दिर से 15 किलो चांदी छत्र , 2 चाँदी शेर , चरण पादुका , सोने की चैन कुल कीमती 35 लाख की चोरी करना
8. मु0अ0सं0- 895/2014 धारा 380/411 IPC थाना सदर थाना आगरा उ०प्र० गैस कटर से PNB का ATM काटकर 14 लाख चोरी करना जिसमें कार DL – 7CF 9511 होण्डा सिटी व 5 लाख बरामद होना
9. मु0अ0सं0- 790/2014 धारा 457/380/511/427 IPC थाना बारादरी बरेली उ०प्र० ATM लूट
10. मु0अ0सं0- 003/2018 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट थाना गदरपुर जिला उधमसिंहनगर उत्तराखण्ड
11. मु0अ0सं0- 904/2014 धारा 398/401 IPC थाना सदर जिला आगरा उ० प्र०
12. मु0अ0सं0- 905/2014 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सदर जिला आगरा उ० प्र०
13. मु0अ0सं0- 259/2014 धारा 380 IPC थाना सूरजकुण्ड हरियाणा
14. मु0अ0सं0- 217/2020 धारा 457/380/411 IPC थाना विकासनगर लखनऊ
15. मु0अ0सं0- 230/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर लखनऊ
16-मु0अ0स0-445/22 धारा 380/457/411 IPC थाना डोईवाला
17-मु0अ0स0-447/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना डोईवाला

अभियुक्त अवतारः-
1-मु0अ0स0-445/22 धारा 380/457/411 IPC थाना डोईवाला

अभियुक्त त्रिलोकः-
1- मु0अ0सं0 145/2023 धारा 457,380,411 भादवि थाना सैक्टर 6 बहादुरगढ़ हरियाणा

बरामदगी का विवरण-
1-एक अदद छत्र चाँदी का कीमती करीब 75 हजार रूपये
2- करीब 17 किलो चांदी का सिंहासन
3- घटना में प्रयुक्त मो0सा0 Hero Honda black
कुल बरामदगी 12,75000/-रूपये
अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
🧑✈️पुलिस टीम
1- रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती
2- वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश चंद पाण्डे थाना मुनिकीरेती
3- उप निरीक्षक मनोज ममंगाई चौकी प्रभारी शिवपुरी थाना मुनि की रेती
4- उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत चौकी प्रभारी कैलाश गेट थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल
5- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी प्रभारी तपोवन थाना मुनि की रेती


6- हेड कांस्टेबल सोहन राणा
7- हेड कांस्टेबल अजय वीर
8- कांस्टेबल मनीष चौधरी
9- कांस्टेबल पंकज रावत

🧑✈️ सीआईयू टीम
1- प्रभारी उपनिरीक्षक ओम कांत भूषण
2- हेड कांस्टेबल विकास सैनी
3- कांस्टेबल रविंद्र
4- कांस्टेबल नजाकत

You Might Also Like

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Tihri
Aarti Verma March 10, 2024 March 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article घरवालों ने भेजा बनने इंजीनियर, नशे की लत ने बनाया चोर, अब जायेंगे जेल, 2 छात्रों समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार
Next Article देहरादून : शहर से देहात तक फिर चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?