लाइट जाते ही करते थे मोटर चोरी, किसानों की मोटर चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार…
कन्नौद में किसान मोटर चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार, आधा दर्जन मोटर पंप और बाइक बरामद
कन्नौद : पुलिस अधीक्षक देवास आदित्य मिश्रा के निर्देश पर थाना कन्नौद पुलिस ने किसानों की मोटर चोरी करने वाली गैंग को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या व एसडीओपी आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिपलानी व किलोदा पी के आस-पास से संदिग्ध युवकों को सुरानी के जंगलों से घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अर्जुन पिता कावर सिंह, रवि पिता चतर सिंह कर्मा, अनिल पिता रामविलास, मंगल पिता रामनिवास, सभी निवासी ग्राम पिपलानी बताए।
आरोपियों ने बताया कि लाइट जाने के बाद जब किसान खेत से घर चले जाते थे, तब वे कुएं से मोटर पंप निकालकर पाइप व केबल काटकर मोटरसाइकिल से जंगल में छिपा देते थे और बाद में बेच देते थे।
आरोपियों के कब्जे से आधा दर्जन मोटर पंप व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मोहन वसुनिया, रवि परिहार, बलवान सिंह, आर. राजेंद्र सिंह राजपूत, एनसीसी रोहित गुर्जर का योगदान रहा।
